*तीज पर्व में माताओं को आने जाने पर रोक क्यों या केवल अफवाह* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*तीज पर्व में माताओं को आने जाने पर रोक क्यों या केवल अफवाह*

तीज पर्व में माताओं को आने जाने पर रोक क्यों या केवल अफवाह__चेतन साहू

राजेंद्र साहू मगरलोड
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा  है,आए दिन मरीजों की संख्या प्रदेश में बढ़ रही है सरकार उनके मंत्री अपने कार्यक्रमों को भीड़ भाड़ के साथ मना रहे है और क्यों ना मनाएं ,आज प्रदेश की जिस प्रकार की हालत है आए दिन 300 से500 नए कोरॉना मरीज मिल रहा है वाकई चिंतन का विषय ,सरकार नकाम दिख रही है अब जनता अपना बचाव स्वयं ही कर रहा है ,आज पोला तिहार में हमर छत्तीसगढ़ के माताओं , बहनों का स्नेह पर्व तिजा की शुरुवात है जिनके लिए 1 वर्ष से माताएं प्रतीछा करती है जिनको गावो में सरपंच ओर कोटवारों द्वारा तीजा में आने जाने पर रोक लगाया जा रहा है,,क्या ये आदेश सरकार की हैं,,या प्रशासन अपनी जिम्मेदारी में इसे आदेशित कर रहा है या सिर्फ गांवो में ऐसे भ्रम फैलाया जा रहा है,सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार करें अपनी नकामी हमारे प्रदेश की महिलाओं माताओं के तिहार पर रोक लगाकर ना करें अगर  आप इतनी ही जिम्मेदारी से निभा रहे है तो प्रदेश की दारू भट्टी बन्द कराए जहां हजारों की संख्या में भीड़ बनी होती है जिसकी  सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी वा बचाव नहीं है तमाम कार्यक्रमों में रोक लगे ,अपने मंत्रियों और नेताओं के पूरे कार्यक्रम में रोक लगे जिसमें हजारों की संख्या बनाकर कार्यक्रम को मना रहे हैं क्या हमारी सरकार ये जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएगी,माता और बहने सभी को पता है देश की हालत कैसी है ओर वो पूरी जिम्मेदारी से हर कार्य को करती आ रही है,पर इस प्रकार उनके तिज़ा पर्व पर रोक लगाना ,उचित नहीं है मै प्रदेश की तमाम माताओं बहनों के साथ हूं,, ओर अपील करता हूं आप तीज पर्व मनाने तीजा अवश्य जाइए,साथ ही तिज पर्व भी बड़े धूमधाम से मनाए परन्तु शोशल डिस्टेंस का पालन करे ,सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे,जितना  हो लोगो से दूरियां बनाए रखे स्वयं का बचाव करें,,सभी माताओं, बहनों को पोला, तीज पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं*
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads