आंचलिक खबरें
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
राजनीति
*ग्राम लफंदी में मुक्तिधाम का लोकार्पण कर अतिथियों ने किया वृक्षारोपण---राजिम*
रविवार, 16 अगस्त 2020
Edit
ग्राम लफंदी में मुक्तिधाम का लोकार्पण कर अतिथियों ने किया वृक्षारोपण
राजिम
राजिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लफंदी में पांच लाख बीस हजार रुपए की लागत से निर्मित मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय का लोकार्पण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत गरियाबंद क्षेत्र क्रमांक दो के सदस्य रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य में एवं क्षेत्र क्रमांक तीन के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की लंबे अरसे से ग्रामवासियों को आवश्यकता थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए यहाँ पँचायत प्रतिनिनिधियों की सक्रियता से यह कार्य पूर्ण हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रोहित साहू ने कहा कि जब अपना कोई प्रियजन अपने बीच में नहीं रहता है तो उसके अंतिम संस्कार के लिये अंत्येष्टि स्थल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बेमौसम बारिश के समय में छायादार स्थल की आवश्यकता होती है।अब ग्रामीणों को ऐसी कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने छोटे से गांव में कई जन सुविधाओं को देखकर प्रसन्नता जताते हुये ग्राम पंचायत लफंदी के सरपँच द्वारा कराए गए कार्यों की तारीफ की।इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि गांव में मुक्तिधाम की अदद आवश्यकता थी इसके अभाव में इंसान के मुक्ति का मार्ग भी गड्ढों से भर गया था आज हमें प्रसन्नता है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने का कार्य किया गया था और यह मुक्तिधाम निर्माण भी उसी का प्रतिफल है।
इसके बाद अतिथियों ने ग्रामवासियों व स्वसहायता महिला समूहों के सदस्यों के साथ तालाब किनारे वृक्षारोपण कर बाँस निर्मित ट्रीगार्ड लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया व ग्राम में स्थित स्वयंभू शिवलिंग बाबा औघड़नाथ का पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य जगदीश साहू,सरपंच इंद्राणी नेहरू साहू पूर्व सरपंच विनोद यदु सहित सहेली स्वच्छता समूह,महिला कमांडो,तूफान ग्रुप,बिहान की बहन,नवयुवक मंडल लफंदी एवं ग्रामवासी हिरावन साहू, रूपकुमार साहू,देवलाल साहू,इंदल साहू,यादराम साहू, लीलाराम साहू,शंभु आडिल,सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Previous article
Next article


