आंचलिक खबरें
क्राइम
घरेलू नुस्खे
छत्तीसगढ़
*राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में 4 युवकी पर पुलिस की कार्यवाही--गोबरा नवापारा पुलिस की कार्यवाही*
रविवार, 16 अगस्त 2020
Edit
राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले में 4 युवकी पर पुलिस की कार्यवाही
अभनपुर
अभनपुर के गोबरा नवापारा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार किया है । इनमे एक नाबालिग युवक भी शामिल है ।
आरोपियों पर राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप है । आरोपियों की करतुते सीसीटीवी फुटेज में कैद थी । फिलहाल एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है । बता दे कि 4 दिन पहले सदर रोड में पैदल जा रही युवतियों से बाइक सवार युवकों द्वारा छेड़खानी की थी , युवकों की ये करतूत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी थी । मामले की शिकायत पुलिस को मिली तो पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी ।
पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है । तीनो आरोपी नवापारा नगर के साहनी पारा के बताए जा रहे है । गोबरा नवापारा पुलिस थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला सामने आने के बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई । जिसमें चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । वही एक आरोपी की तलाश जारी है । घटना के समय चारों युवक दो बाइक में सवार थे । इनमे दो आरोपी नाबालिक है । फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 354 ,34 आईपीसी के अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
Previous article
Next article

