आंचलिक खबरें
क्राइम
क्षेत्रीय खबरें
छत्तीसगढ़
*हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित करने वाली महिला गिरफ्तार---गोबरा नवापारा पुलिस की कार्यवाही*
रविवार, 16 अगस्त 2020
Edit
घर के आंगन में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित करने वाली महिला गिरफ्तार
गोबरा नवापारा नगर
गोबरा नवापारा थाना के प्रधान आरक्षक राजेंद्रपुरी गोस्वामी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कमलेश निषाद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 15 सोमवारी बाजार का रहने वाला है . उसने अपने घर के आंगन में छोटा सा मंदिर बनाकर उसमें हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की थी, जिसकी कमलेश सहित उसके परिवार के लोग प्रतिदिन पूजा करते हैं . आज सुबह 4 बजे कमलेश की चाची भगवती निषाद ने कमलेश से आपसी मनमुटाव के चलते आंगन में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा के सिर व हाथ को तोड़कर अपवित्र करते हुए प्रतिमा के टूटे हाथ को नाली में फेंक दिया . भगवती को ऐसा करते कमलेश के दादा ने देखा और कमलेश को इसकी जानकारी दी . कमलेश की रिपोर्ट पर गोबरा नवापारा पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपिया भगवती निषाद को गिरफ्तार कर लिया है .*
Previous article
Next article
