*सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति को लेकर संयुक्त शिक्षक संघ की बनी ठोस रणनीति---अभनपुर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति को लेकर संयुक्त शिक्षक संघ की बनी ठोस रणनीति---अभनपुर*

सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति को लेकर संयुक्त शिक्षक संघ की बनी ठोस रणनीति
अभनपुर
               प्रांताध्यक्ष और सहायक शिक्षक प्रतिनिधि के बीच हुआ तथ्यात्मक चर्चा

संयुक्त शिक्षाकर्मी/शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष आदरणीय श्री केदार जैन जी के 26 अगस्त 2020 को अभनपुर रायपुर प्रवास के दौरान, पदाधिकारियों एवं शिक्षको के साथ संघीय गतिविधियों पर व्यापक चर्चा किया हुआ।
           सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति/क्रमोन्नति पर खास चर्चा हुआ। संघ के सहायक शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रभारी जितेंद्र सिन्हा व सहायक शिक्षक प्रतिनिधियो से सहायक शिक्षक की पुरानी माँग वेतन विसंगति के मुद्दे पर तीन घंटे की मैराथन चर्चा हुआ। जिसमे यह बात सामने आया कि सहायक शिक्षक विगत 2013 से पुनरीक्षित वेतनमान के समय से ही वेतन विसंगति की मार झेल रहे है। उस समय सहायक शिक्षक 7 वर्ष पूर्ण करते ही समयमान के तहत 5000 मूल वेतन प्राप्त कर रहे थे, परंतु शासन द्वारा पुनरीक्षित वेतनमान में  4000 से गणना किया गया जिसका खामियाजा आज पर्यंत सहायक शिक्षक भुगत रहा है।
           समयमान वेतनमान 5000 से 1.86 के गुणांक में सहायक शिक्षको को 9300 बेसिक प्राप्त हुआ रहता, जिसे साजिश के तहत 4000 से 1.86 का गुणांक करके 7440 बेसिक में ला दिया गया जो पूरी तरह से अव्यवहारिक व गलत है, क्योंकि किसी भी कर्मचारी का वेतन पुनरीक्षण में आगे का वेतनमान प्राप्त होता है उसे पीछे नही ले जाया जाता।
           उपर्युक्त बातों के प्रमाणिकता के लिए श्री जितेंद्र सिन्हा जी एवं टीम के द्वारा पूर्व के समस्त प्रकार के आदेशों को नस्तीबद्ध कर समस्त कागजात प्रांताध्यक्ष केदार जैन जी को सौपा गया।
           प्रांताध्यक्ष श्री केदार जैन जी ने सभी कागजातों का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि हम बहुत जल्द ही सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति के मुद्दे पर सरकार और अधिकारियों से प्रमाणिकता के साथ बात रखेंगे और आवश्यकता होने पर संयुक्त शिक्षक संघ बड़ा से बड़ा कदम उठाने से पीछे नही हटेगा, साथ ही इस मुद्दे पर सभी सहायक शिक्षक साथियों को एकमत से साथ आकर सहयोग का अपील किया गया ।

      
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads