*छत्तीसगढ़ में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख के पार , आज 3896 नए संक्रमितों की पुष्टि , 23 की मौत * - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख के पार , आज 3896 नए संक्रमितों की पुष्टि , 23 की मौत *

छत्तीसगढ़ में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख के पार , आज 3896 नए संक्रमितों की पुष्टि , 23 की मौत 



छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3896 नए मामले सामने आए हैं और 643 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 23 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर 891, दुर्ग 313, राजनांदगांव 111, बालोद 61, बेमेतरा 34, कवर्धा 65, धमतरी 155, बलौदाबाजार 76, महासमुंद 108, गरियाबंद 62, बिलासपुर 213, रायगढ़ 281, कोरबा 247, जांजगीर 183, मुंगेली 42, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही-34, सरगुजा 131, कोरिया 41, सूरजपुर 28, बलरामपुर 47, जशपुर 30, बस्तर 188, कोंडागांव 103, दंतेवाड़ा 99, सुकमा 146, कांकेर 127, नारायणपुर 40, बीजापुर 37 और अन्य राज्य 3 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 102461 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 70955 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 817 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 30689 मरीजों का उपचार जारी है।

आज कुल 3896 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 3187 मरीज़ उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए । राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 30689 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/uPz8LHiXtf


— Health Department CG (@HealthCgGov) September 26, 2020



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads