*याददाश्त बढ़ाने के तरीके : धीरे - धीरे याददाश्त कमजोर कर देती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये 7 चीजें* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*याददाश्त बढ़ाने के तरीके : धीरे - धीरे याददाश्त कमजोर कर देती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये 7 चीजें*

 याददाश्त बढ़ाने के तरीके : धीरे - धीरे याददाश्त कमजोर कर देती हैं रोजाना खाई जाने वाली ये 7 चीजें





आजकल भूलने की बीमारी समस्या आम हो गई है। बहुत से लोग याददाश्त कमजोर होने से परेशान रहते हैं। अक्सर लोग छोटी-छोटी बातें जैसे कुछ सामान कहीं रखकर भूल जाना, पैसों का लेनदेन आदि जैसी बहुत सी और भी चीजें हैं जिसे भूल जाते हैं।

दरअसल याददाश्त बेहतर खान-पान की कमी और खराब जीवनशैली की वजह से भी कमजोर होने लगती है। रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजें ऐसी होती है जिनके सेवन से याददाश्त बढ़ती है और कई ऐसी चीजें हैं, जो याददाश्त को कमजोर बनाती है।

अगर आपको अपनी याददाश्त को मजबूत बनाकर रखना है तो आपको नीचे बताई गई चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

तली हुई चीजें
तला हुआ चीजें दिमाग की कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है।

इसलिए अधिक मात्रा में नियमित तौर पर तली- भुनी चीजों जैसे समोसा, कचोरी, आलू बड़ा, ब्रेड बड़ा, पापड़ आदि का सेवन नहीं करना आपकी याददाश्त के लिए बेहतर होगा।

नमक
खाने की चीजों में यदि नमक ना हो तो स्वादिष्ट नहीं होता है, लेकिन अधिक नमक खाने पर भी आपकी याददाश्त शक्ति कमजोर हो सकती है, यह आपके सोचने- समझने की शक्ति को क्षीण कर सकता है।

प्रोसैस्ड मीट
आजकल ज्यादातर लोग नॉनवेज के शौकीन हो चुके हैं। यदि आप भी इनमें से एक हैं तो प्रोसैस्ड मीट खाने से परहेज करें। इससे आपकी याददाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन इसमें डीएसटीएल नाम का केमिकल मौजूद होता है। जिसे खाने से शरीर में अमिलोईड प्लक्रुएस पैदा होता है जो दिमाग में जाकर जम जाता है और सोचने की शक्ति कप्रोसैस्ड को नुकसान पहुंचाता है।

ज्यादा मीठा
ज्यादातर लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन अधिक मीठा खाने से आपका दिमाग सुस्त पड़ जाता है। जिसका प्रभाव दिमाग की सक्रियता पर पड़ता है। यह आपकी तार्किक क्षमता को कम करने का काम करता है।

फास्ट फूड
पिज्जा और फास्ट फूड आज के समय में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। प्रोसैस्ड चीज हमारे शरीर में जो प्रोटीन बनाता है वह याददाश्त शक्ति को नुकसान पहुंचा सकता है।

शराब
आज के समय में बीयर पीने के शौकीन बहुत से लोग हो गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि बीयर में नाइट्राइट पाया जाता है। इसके लगातार सेवन से अल्जाइमर का खतरा अधिक हो जाता है जो याददाश्त को नुकसान पहुंचा सकता है।

याददाश्त बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें
आपको अपने खाने में सेब, चुकंदर, दूध, दही, काली मिर्च, ड्राई फ्रूट्स, कद्दू के बीज आदि चीजों को शामिल करना चाहिए। इन सभी चीजों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमाग के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads