आंचलिक खबरें
*बिजली विभाग की लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 10 सितम्बर को फिंगेश्वर में*
बुधवार, 9 सितंबर 2020
Edit
बिजली विभाग की लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन 10 सितम्बर को फिंगेश्वर में
राजिम
बासीन-फिंगेश्वर विद्युत वितरण क्षेत्र के आम उपभोक्ता एवं किसान अघोषित बिजली कटौती और विभाग की लापरवाह पूर्ण रवैया के कारण खासे परेशान हैं। क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों का वायर डायरेक्ट, खुला, जर्जर और खरतनाक है जिससे होने वाली दुर्घटनाओं से जान माल की हानि हो रही है। ग्राम लचकेरा की घटना इसका प्रमाण है जिसमें एक महिला की हाई टेन्शन करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है। ग्राम दुतकैय्या परसदा जोशी में पिछले तीन महीने से खराब ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया है जिसके चलते ग्रामीणों को ओव्हर लोड और बिजली बंद की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पसौद सब स्टेशन से आये दिन बिजली बंद होने के कारण सिर्रीकला, पेंड्रा, पोलकर्रा, पसौद सहित क्षेत्र के आम उपभोक्ता एवं किसान परेशान हैं।
उक्त विषय की प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, फिंगेश्वर ब्लॉक कमेटी के संयोजक रेखुराम साहू ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाह पूर्ण व्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, फिंगेश्वर ब्लॉक कमेटी के नेतृत्व में दिनांक 10 सितम्बर 2020 को दिन के 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक पुराना बस स्टैंड फिंगेश्वर में प्रदर्शन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए मास्क लगाकर एवं आवश्यक व्यक्तिगत दूरियाँ बनाकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन में किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल साहू एवं प्रदेश सचिव तेजराम विद्रोही कमेटी के सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
Previous article
Next article


