आंचलिक खबरें
*महाविद्यालय द्वारा ली जा रही जनभागीदारी शुल्क को छात्रों के हित में अनैतिक*
बुधवार, 9 सितंबर 2020
Edit
महाविद्यालय द्वारा ली जा रही जनभागीदारी शुल्क को छात्रों के हित में अनैतिक
गोबरा नवापारा नगर
श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय गोबरा नवापारा के पूर्व जनभागीदारी सदस्य नागेंद्र वर्मा एवं छात्र नेता चंद्रशेखर उर्फ राजू रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महाविद्यालय द्वारा ली जा रही जनभागीदारी शुल्क को छात्रों के हित में अनैतिक बताया है . नागेंद्र वर्मा ने कहा कि श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय में वर्तमान में करोना कॉल में प्रवेश शुल्क 500 प्रति छात्र लिया जा रहा है, जबकि आसपास के अन्य शासकीय महाविद्यालय में 350-400 है।
रजक़ ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रों से जनभागीदारी शुल्क के नाम पर लूट मची हुई है । अभी कोरोना महामारी होने के कारण लोगो की आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण निर्धन छात्र- छात्राएं जनभागीदारी शुल्क देने में असमर्थ है । वहीं दूसरी ओर प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में महाविद्यालय में पूर्व में जमा हुई जनभागीदारी शुल्क लगभग 20 लाख से अधिक है । वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी के चलते अधिकांश लोगों का व्यापार व्यवसाय एवं गरीब मजदूरों का काम धंधा ठप पड़ा हुआ है लेकिन इन सब की ओर महाविद्यालय प्रबंधन आंख उठाकर देखना पसंद नहीं कर रहे जो महाविद्यालय प्रबंधन की हठधर्मिता को प्रदर्शित कर रही है . ऐसे में महाविद्यालय प्रबंधन को मानवी तौर पर छात्रों की इस वर्ष का जनभागीदारी शुल्क को माफ करने की आवश्यकता है। दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि यदि महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों की जनभागीदारी शुल्क माफ नहीं की गई तो वह अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर हो जायेगा । जिसका समस्त जवाबदेही महाविद्यालय प्रशासन की होगी ।
Previous article
Next article

