*भाजयुमो के आगामी कार्यक्रम - 14 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह तथा “25 सितम्बर से 2 अक्तूबर“ तक “आत्मनिर्भर भारत” की रूपरेखा*
भाजयुमो के आगामी कार्यक्रम - 14 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह तथा “25 सितम्बर से 2 अक्तूबर“ तक “आत्मनिर्भर भारत” की रूपरेखा
अभनपुर
=> 14 सितंबर से प्रारम्भ करके 23 सितंबर तक मण्डल वार 70 रक्तदाताओं को सूची बद्ध करना है।
=> 17 सितंबर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर - “श्रमेव-जयते” पर आधारित कोरोना वारियर्स या सफ़ाई-श्रमवीरों का सम्मान करें।
ध्यान रहे - एकत्रीकरण ना हो। एक श्रमवीर के सम्मान के लिए एक कार्यकर्ता निर्धारित और घोषित हो। ज़िले में कम से कम 20 लोगों का सम्मान हो - ज़्यादा हो सके तो बहोत अच्छा।
=> 20 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित 70 स्लाइड के शो को सभी कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया पर प्रसारित करें।
=> 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता अपने घर पर परिवार के साथ पुष्पांजलि कर जयंती मनायें।
=> 1 और 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती पर “आत्मनिर्भर भारत” विषय पर ऐसे युवा जिन्होंने अपना व्यवसाय या प्रतिष्ठान प्रारम्भ किया हो उनका सम्मान करें।
इसमें एकत्रीकरण ना हो - एक उद्धमि के सम्मान के लिए एक-दो कार्यकर्ता निर्धारित करें तथा ज़िले में कम से कम 10 ऐसे लोगों का सम्मान करें।
यह कार्यक्रम निर्धारित है कृपया इसे सफलतापूर्वक संचालित करेंगे
