* हिंदी दिवस के अवसर पर श्री रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाए* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* हिंदी दिवस के अवसर पर श्री रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाए*

 हिंदी दिवस के अवसर पर श्री रूपसिंग साहू सामाजिक कार्यकर्ता ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाए



राजिम

श्री साहू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हिंदी दिवस के अवसर पर सभी हिंदी प्रेमियों को हार्दिक बधाई हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी समय सभी भारतीय भाषाएं एक राष्ट्रीय संस्कृति एवं संस्कार से जुड़ी हुई है हिंदी का विकास पूरे भवन मैं हो यही हमारी भावना है

श्री साहू ने कहा किसी भी भाषा को राष्ट्रभाषा बनने के लिए उसमें सहजता और सुगमता का होना आवश्यक है जो कि हिंदी भाषा में है भारत की एकता में अनेकता हिंदी भाषा की ही देन है 1949 को भारत की संवैधानिक सभा में राष्ट्रीय भाषा हिंदी को देवनागरी लिपि में लिखा गया और हिंदी को भारत गणराज्य की अधिकारिक भाषा भी घोषित किया गया हिंदी भाषा को भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला भारत के संविधान में 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आए हैं भारतीय संविधान के मुताबिक देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी भाषा को पहले भारत की अधिकारिक भाषा के रूप में अनुच्छेद 343 के तहत अपनाया गया जिसके बाद हिंदी भाषा जनसंचार का माध्यम बनती चली गई और इसका महत्व बढ़ता चला गया है


श्री साहू ने आगे कहा कि आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं इसके सशक्तिकरण में योगदान देने वाले सभी महानुभावों को नमन करता हूं और देशवासियों से यहां आवाहन भी करता हूं कि अपनी मातृभाषा के साथ साथ हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर उनके संरक्षण व सर्वधन मैं अपना योगदान देने का संकल्प लें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं हिंदी भारतीय संस्कृति का अटूट अंग है स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही यह राष्ट्रीय एकता और अस्मिता का प्रभावी व शक्तिशाली माध्यम रही है हिंदी की सबसे बड़ी शक्ति इसकी वैज्ञानिकता मौलिकता और सरलता है मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति से हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं को समांतर विकास होगा एक देश की पहचान उसकी सीमा व भूगोल से होती है लेकिन उसकी सबसे बड़ी पहचान उसकी भाषा है भारत की विभिन्न भाषाएं और बोलियां उसकी शक्ति भी है और उसकी एकता का प्रतीक भी सांस्कृतिक व भाषाई विविधता से भरे भारत में हिंदी सदियों से पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।

पुनः आप सभी को हिंदी दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads