*स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन , छत्तीसगढ़ में आज 2197 नए मरीजों की पुष्टि , 14 की मौत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन , छत्तीसगढ़ में आज 2197 नए मरीजों की पुष्टि , 14 की मौत*

 

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन , छत्तीसगढ़ में आज 2197 नए मरीजों की पुष्टि , 14 की मौत



छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2197 नए मामले सामने आए हैं और 3095 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 14 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर 456, दुर्ग 202, रायगढ़ 193, जांजगीर 180, बिलासपुर 109, कोरबा 107, दंतेवाड़ा 107, सरगुजा 98, राजनांदगांव 86, धमतरी 81, सुकमा 69, बलौदाबाजार 58, बालोद 50, मुंगेली 44, बस्तर 44, महासमुंद 36, महामसुंद 36, सूरजपुर 35, कोरिया 34, बीजापुर 33, बेमेतरा 29, कवर्धा 29, बलरामपुर 21, जशपुर 09, कांकेर 19 और नारायणपुर 19 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 110655 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 78514 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 916 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 31225 मरीजों का उपचार जारी है।





आज कुल 2,197 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 3,095 मरीज़ उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/iLeMWVDuB9


— Health Department CG (@HealthCgGov) September 29, 2020

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads