*आज का सुविचार*
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠
🎋 *..30-09-2020*..🎋
✍🏻वक्त की एक आदत बहुत अच्छी है, जैसा भी हो, गुजर जाता है! कामयाब इंसान खुश रहे ना रहे, खुश रहने वाला इंसान कामयाब जरूर हो जाता है।
💐 *Brahma Kumaris* 💐
🌷 *Omshanti*🌷
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
💥 *विचार परिवर्तन*💥
✍🏻अपने कर्म पर विश्वास रखिए राशियों पर नही, राशि तो राम और रावण की भी एक ही थी, लेकिन नियति ने उन्हें फल उनके कर्म अनुसार दिया।
🌹 *σм shanti.*🌹
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
💥🍂💥🍂💥🍂💥🍂💥
✨✨ ✨✨
😶 *मन का भूत* 😯
_एक तांत्रिक ने एक बार एक भूत पकड़ लिया और उसे बेचने शहर गया ,_
_संयोगवश उसकी मुलाकात एक सेठ से हुई,_
_सेठ ने उससे पूछा - भाई यह क्या है, उसने जवाब दिया कि यह एक भूत है। इसमें अपार बल है, कितना भी कठिन कार्य क्यों न हो यह एक पल में निपटा देता है। यह कई वर्षों का काम मिनटों में कर सकता है ,_
_सेठ भूत की प्रशंसा सुन कर ललचा गया और उसकी कीमत पूछी......., उस आदमी ने कहा कीमत बस पाँच सौ रुपए है ,_
_कीमत सुन कर सेठ ने हैरानी से पूछा- बस पाँच सौ रुपए.............!!!!_
_उस आदमी ने कहा - सेठ जी जहाँ इसके असंख्य गुण हैं वहाँ एक दोष भी है। अगर इसे काम न मिले तो मालिक को खाने दौड़ता है।_
_सेठ ने विचार किया कि मेरे तो सैकड़ों व्यवसाय हैं, विलायत तक कारोबार है, यह भूत मर जायेगा पर काम खत्म न होगा ,_
_यह सोच कर उसने भूत खरीद लिया, मगर भूत तो भूत ही था , उसने अपना मुंह फैलाया और बोला - *काम काम काम काम.......!!*_
_सेठ भी तैयार ही था, उसने बहुत को तुरन्त दस काम बता दिये , पर भूत उसकी सोच से कहीं अधिक तेज था इधर मुँह से काम निकलता उधर पूरा होता , अब सेठ घबरा गया ._
_संयोग से एक सन्त वहाँ आये. सेठ ने विनयपूर्वक उन्हें भूत की पूरी कहानी बतायी। सन्त ने हँस कर कहा अब जरा भी चिन्ता मत करो . एक काम करो , उस भूत से कहो कि एक लम्बा बाँस ला कर आपके आँगन में गाड़ दे._
_बस जब काम हो तो काम करवा लो और कोई काम न हो तो उसे कहें कि वह बाँस पर चढ़ा और उतरा करे. तब आपके काम भी हो जायेंगे और आपको कोई परेशानी भी न रहेगी._
_सेठ ने ऐसा ही किया और सुख से रहने लगा....._
_यह मन ही वह भूत है। यह सदा कुछ न कुछ करता रहता है एक पल भी खाली बिठाना चाहो तो खाने को दौड़ता है।_
_श्वास ही बाँस है। श्वास पर बाबा का सिमरन का अभ्यास ही बाँस पर चढ़ना उतरना है।_
_आप भी ऐसा ही करें। जब आवश्यकता हो मन से काम ले लें , जब काम न रहे तो हर श्वास में बाबा को याद करने लगो, फिर आप भी सर्व प्रकार के सुख और शांति के झूले में झूलने लगेंगे !_
*नित याद करो मन से शिव को* 💥🙂



