*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 23 सितंबर से 30 सितम्बर तक 2 लाख 23 हजार बच्चों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी*
गरियाबंद
जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 23 सितंबर
से 30 सितंबर 2020 तक आयोजन किया जायेगा। जिसमें समुदाय स्तर पर मितानिन
एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा 1 से 19 वर्षीय बच्चें को कृमि की दवा
एल्बेन्डाजोल गृह भ्रमण कर खिलायी जायेगी। एल्बेन्डाजोल की खुराक 1 से 2
वर्ष के बच्चों का आधी गोली पीसकर तथा 3 से 19 वर्ष के आयु के बच्चोे को
पूरी गोली दी जायेगी। जिले में 1 से 19 वर्ष के लगभग 2 लाख 23 हजार 48
बच्चों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाए जाने का लक्ष्य हैं। राज्य व जिला
स्तर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का प्रशिक्षण संपन्न किया जा चुका है।
गत्
8 सितंबर को जिला स्तरीय अंतर्विभागीय प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग,
शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग शामिल हुए, जिसमें जिला नोडल
अधिकारी द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई। उक्त कार्यकम के दौरान दवा सेवन के
पश्चात् किसी प्रकार के प्रतिकूल प्रतिक्रिया होने पर अतिशीघ्र उपचार किया
जा सकें। सभी स्वास्थ्य केन्द्रो को चैबीसों घंटे खुला रखने के साथ ही सभी
आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूलों से 108 एम्बुलेंस सेवा एवं चिरयु दल द्वारा
द्वारा पीड़ितों को निकट के स्वास्थ्य केन्द्र में रिफर करने को कहा गया।
कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 के समस्त निर्देेशो का पालन किया जाना
अनिवार्य है।
