*छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है,आज 23 कोरोना मरीजों की मौत , 3189 नए संक्रमित आए सामने , एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हजार के पार हुआ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है,आज 23 कोरोना मरीजों की मौत , 3189 नए संक्रमित आए सामने , एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हजार के पार हुआ*

 छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है,आज 23 कोरोना मरीजों की मौत , 3189 नए संक्रमित आए सामने , एक्टिव मरीजों की संख्या 37 हजार के पार  हुआ




छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण लगातार  तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है,  प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3189 नए मामले सामने आए हैं और 689 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 23 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 73966 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 35885 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 611 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 37470 मरीजों का उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए कोरोना मरीजों में रायपुर- 717
राजनांदगांव- 398
रायगढ़- 294
बिलासपुर- 293
दुर्ग- 282
जांजगीर- चांपा- 208
बलौदाबाजार- 106
कवर्धा- 96
कोरबा- 88
कांकेर- 80
सरगुजा- 79
बालोद- 78
महासमुंद- 75
सूरजपुर- 68
बेमेतरा- 37
धमतरी- 46
कोंडागांव- 53
गरियाबंद- 50
सुकमा- 28
कोरिया- 26
बलरामपुर- 26
नारायणपुर- 23
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 21
जशपुर- 16
मुंगेली- 1 शामिल हैं।






कुल 3,189 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं आज कुल स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,647 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/oyMfj50XTc


— Health Department CG (@HealthCgGov) September 16, 2020

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads