*छत्तीसगढ़ में थमने का नाम नही ले रहा कोरोना,आज मिले 2438 नए कोरोना संक्रमित*
छत्तीसगढ़ में थमने का नाम नही ले रहा कोरोना,आज मिले 2438 नए कोरोना संक्रमित
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2438 नए मामले सामने आए हैं और 1268 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 25 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में रायपुर से 715, राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर से 106, बलौदाबाजार से 76, बालोद से 75, कवर्धा से 68, बस्तर से 60, सरगुजा से 57, धमतरी से 56, सुकमा से 56, गरियाबंद से 54, कोरिया से 50, महासमुंद से 41, जशपुर से 40, कोरबा से 39, नारायणपुर से 34, बीजापुर से 33, सूरजपुर से 30, रायगढ़ से 26, कोंडागांव से 26, दंतेवाड़ा से 19, कांकेर से 16, बेमेतरा से 13, बलरामपुर से 09, मुंगेली से 02 और अन्य से 09 शामिल हैं।
मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 26421 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 518 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 31002 मरीजों का उपचार जारी है।
आज कुल 2438 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 1268 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए।
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की, 11 सितम्बर 2020 तक की स्थिति का पूरा ब्यौरा आप सब के साथ साझा कर रहा हूँ।
#ChhattisgarhFightsCorona
@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO https://t.co/3NL25LeY3f
