*कॉरोना से लड़ने नारी शक्ति उतरी मैदान में.....* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*कॉरोना से लड़ने नारी शक्ति उतरी मैदान में.....*


कॉरोना से लड़ने नारी शक्ति उतरी मैदान में.....



अभनपुर

वीडियो देखें



समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट व अजीम प्रेमजी के तकनीकी सहयोग से अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत छछानपैरी में कोविद-19 एकीकृत स्वास्थ्य समुदाय जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान लोगो को दुकानों में भीड़ वाली जगह,बार बार हाथ धोने की आदत,मास्क पहनने की आदत,संक्रमण होने पर क्या करे,होम आइसोलेशन की क्या प्रक्रिया होगी,लक्षण के स्थिति में कहा जांच कराये,संक्रमित व्यक्ति से परिवार को सही सुझाव व आसपास के पड़ोसी में जागरूकता,गांव के चौक -चौराहे,सब्जी हटरी,पानी भरने के नलकूप स्थान आदि में सम्बन्ध में अवगत कराया ।



साथी ही कोरोना जागरूकता समिति बनाया गया।जो गांव में घर जाकर लोगो से संपर्क कर सहायता कर सके।जिसके लिए गांव में एक मुख्य कोरोना योद्धा चयन किया गया है,जिनका नाम कृष्णा कुर्रे जी है जिनके पास कलैक्ट्रेट कंट्रोल रूम,रायपुर में कोरोना टेस्ट केंद्र की सूची,ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा सूची आदि जानकारी रहेगी।विषम परिस्थितियों में सहायता व आने वाली इस कोरोना से लड़ने को तैयारी किया गया।सरपंच द्वारा जरूरत मंदो को मास्क वितरण किया गया। 



इस अभियान में ग्राम पंचायत छछानपैरी सरपंच श्री भानमती महेंद्र चेलक जी, कोरोना योद्धा टीम समर्थ रायपुर,मुजगाहन थाना के इस जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।गांव में लाउड स्पीकर लगवा कर गांव भ्रमण किया गया,जिससे गांव में माहौल बनाने का प्रयास किया गया।इस कार्यक्रम कि तैयारी में मुख्य भूमिका के रूप में महेंद्र चेलक जी,महिला समूह के सक्रिय महिला श्रीमती कृष्णा कुर्रे जी सफल योगदान दिया।,इस अभियान में तकनीकी सहयोग के रूप में समर्थ टीम के कोरोना योद्धा पुरूषोत्तम मारकंडे, खिलेश, थानसिंह,संजय,नरेंद्र, राजकुमार शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads