कोरोना
*छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार , आज मिले 2545 नए संक्रमित*
मंगलवार, 8 सितंबर 2020
Edit
छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार , आज मिले 2545 नए संक्रमित
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 2545 नए मामले सामने आए हैं और 615 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 12 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में आज मिले 2545 नए कोरोना मरीजों में से रायपुर से 629, बिलासपुर से 359, राजनांदगांव से 240, दुर्ग से 231, रायगढ़ से 103, बीजापुर से 98, बलौदाबाजार से 92, सरगुजा से 78, जाजंगीर सेचांपा से 65, मुंगेली से 62, कोरबा से 58, बालोद से 54, महासमुंद से 48, सूरजपुर से 48, धमतरी से 47, गरियाबंद से 44, कांकेर से 40, सुकमा से 33, कोंडागांव से 28, कवर्धा से 26, बलरामपुर से 25, जशपुर से 25, नारायणपुर से 25, कोरिया से 21, दंतेवाड़ा से 21, बस्तर से 20, बेमेतरा से 9, पेंड्रा से 9 और अन्य राज्य से 7 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 50114 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 22792 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 407 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 26915 मरीजों का उपचार जारी है।
आज कुल 2545 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 615 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या 22792 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 26915 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/lQ7dtKzROb
Previous article
Next article
