क्राइम
*बीरगांब के युवक को ठगने वाले उत्तर प्रदेश के तीन ठग गिरफ्तार*
बुधवार, 9 सितंबर 2020
Edit
बीरगांब के युवक को ठगने वाले उत्तर प्रदेश के तीन ठग गिरफ्तार
लोन दिलाने का झांसा देकर खातों में जमा कराए थे करीब डेढ़ लाख रुपये
उरला पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त सफलता
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
छत्तीसगढ़ रायपुर के बीरगांब निवासी पीयूष देवांगन को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगने वाले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी तीन ठगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में उरला पुलिस और साइबर टीम को सफलता मिली है मामला झांसा देकर अलग अलग खातों में डेढ़ लाख रुपये जमा कराने का था।
उरला टीआई अमित कुमार तिवारी के मुताबिक घटना 22 मई 2020 की है प्रार्थी पीयूष देवांगन निवासी बिरगाँव ने पुलिस थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे अज्ञात ब्यक्ति द्वारा लोन दिलाने भरोसा दिलाया गया जिन नम्बरों से उसके पास कॉल आया था उन नम्बरों को पीड़ित फरियादी ने पुलिस को बताया ।
अज्ञात व्यक्तियों ने उसे कॉल कर करोड़ो का लोन दिलाने का झांसा दिया और फिर उससे कागजी खानापूर्ति के नाम पर अलग अलग खातों में 145700 रुपये जमा करा लिए
ठगों ने 3 बैंक खातों के माध्यम से धोखाधड़ी की प्रार्थी की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने अपराध क्रमांक क़्र 179/20 भादवि की धारा 420, 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया ओर इसमें उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस की मदद ली। मोबाइल और खातो के आधार पर पुलिस ने पतासाजी शुरू की तो पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के निवासी हैं इसके बाद अलग अलग पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई और अंततः पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार पिता भागवत,आनंद स्वरोप पिता उदय सिंह, चंद्रविर पिता भंवरसिंह तीनो निवासी बुलंद शहर उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की
आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 6 नग मोबाइल 3 नग एटीएम कार्ड 1 नग लेपटॉप, 3 नग आधारकार्ड और 2 नग पेन कार्ड जप्त किये गए हैं
तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
Previous article
Next article
