*स्वच्छ भारत अभियान की मुहीम के तहत सफ़ाई अभियान*
आरंग विकासखंड के ग्राम पंचायत बैहार में सहेली महिला स्वसहायता समूह के द्वारा चलायी जा रहीं स्वच्छ भारत अभियान की मुहीम के तहत सफ़ाई अभियान का तीसरा चरण राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में बैहार के मुख्य प्रवेश मार्ग पर चलाया गया
आरंग
इस अवसर पर *राजश्री सद्भावना समिति के अध्यक्ष श्रीमति शकुन शिवकुमार डहरिया* के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से श्रीमति केशरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर, श्रीमति हेमलता ढुमेंद्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग,माननीय वतन अंगनाथ चंद्राकर जनपद सदस्य आरंग के शुभ युगल कर कमलों द्वारा मास्क, सैनिटाइजर,साबुन, कैलेंडर, का वितरण कर सहेली महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं का स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष रुचि लेकर किये गये कार्यों की सराहना किया गया
इस अवसर पर श्रीमति केशरी मोहन साहू जी ने कहा स्वच्छता कोई काम नहीं है, जो पैसे कमाने के लिये किया जाए बल्कि, ये एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिये अपनाना चाहिये। स्वच्छता पुण्य का काम है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिये, एक बङी जिम्मेदारी के रुप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये। हमें अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता, पालतू जानवरों की स्वच्छता, पर्यावरण की स्वच्छता, अपने आस-पास की स्वच्छता, और कार्यस्थल की स्वच्छता आदि करनी चाहिये। हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिये और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिये पेड़ लगाना चाहिये।
श्रीमती हेमलता ढुमेंद्र साहू जी ने बताया माता-पिता अपने बच्चे को चलना सीखाते हैं, क्योंकि ये पूरे जीवन को जीने के लिये बहुत जरुरी है। उन्हें जरुर समझना चाहिये कि स्वच्छता एक स्वस्थ जीवन और लंबी आयु के लिये भी बहुत जरुरी होता है, इसलिये उन्हें अपने बच्चों में साफ-सफाई की आदत भी डालनी चाहिये। हम अपने अंदर ऐसे छोटे-छोटे बदलाव अगर ले आएं तो शायद वो दिन दूर नहीं जब पूरा भारत स्वच्छ हो। बच्चों में क्षमता होती है, कि वे कोई भी आदत जल्दी सीख लेते हैं। इस लिये उन्हे स्वच्छता का पालन करने के लिये बचपन से प्रेरित करें।
माननीय वतन अंगनाथ चंद्राकर जी ने स्वच्छता से होने वाले फायदों के बारे में कहा की स्वच्छता के कई फायदे हैं जैसे कि स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें हमे कई बीमारियों से बचाती हैं। कोई भी बीमारी न केवल शरीर के लिए हानिकारक होता है, अपितु खर्च भी बढ़ा देता है। गंदे पानी व भोजन के सेवन से पीलिया, टाइफाइड, जैसी खतरनाक बीमारियां फैलती हैं। गंदे परिवेश मे मच्छर पनपते हैं जो मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां फैलाते हैं।
व्यर्थ के बीमारियों को बढ़ाने से अच्छा है कि हम स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करें। ऐसा कर के हम देश के लाखों रुपये, जो बीमारियों पर खर्च होते हैं बचा सकते हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ वैचारिक स्वच्छता हमें एक अच्छा इंसान बनाता है। जो सदैव अपने विकास के साथ दूसरों का भी भला सोचता है और जब देश के सभी लोग ऐसी भावन के साथ जीने लगेंगे, तो वो दिन दूर नहीं जब देश स्वच्छता के साथ-साथ प्रगति के पथ पर भी तेजी से आगे बढ़ने लगेगा।
ज्ञात हो कि यहाँ पर कचरा संग्रहण टाका (नाडेफ टैंक) पूर्व निर्मित है कूड़ा, करकट, पॉलीथिन, कागज़ इत्यादि को कूड़ादान में डालने की अपील सहेली महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती डागेश्वरी साहू ,नीरा साहू श्रीमती कीर्ति साहू,प्रेमिन ललित साहू,सूरज बाई साहू,पुष्पा बिसनाथ साहू, सरोज सदाराम साहू, कुमारी गणेश साहू, मोहनी भरत साहू, लुकेश्वरी भुवनेश्वर साहू ने पुनः आमजन से स्वच्छता के संबंध में जागरूकता फैलाते हुये किया
अपनी सावधानी अपनी अपनी सुरक्षा के भाव को लेकर सरपंच श्रीमति गीता साहू, उपसरपंच श्री नन्द कुमार यादव सचिव कल्याण सिंह डहरिया, सरपंच प्रतिनिधि हेमंत साहू ,वार्ड पंच शेखर साहू, धीरज साहू सुखीराम साहू मधु टेकराम साहू, सविता सुरेश साहू,लीला भारत,नरेंद्र बंजारे, रामबाई लालजी ध्रुव,सतरूपा किशन भारतद्वाज, द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण एवं वर्तमान में चल रहे सर्दी, खाँसी, बुखार, दस्त, छय रोग जैसे जानलेवा बीमारियों से बचने के लिये जागरूक रहने के लिये आम जन से विशेष आग्रह किया गया
उक्त कार्यक्रम में राज कुर्रे, दयाल दास घृतलहरे, बिसेसर यादव, ईश्वर साहू, कैलाश बंजारे, गजेंद्र साहू, वासु साहू, टेकराम साहू, सुखी राम साहू उपस्थित रहे।
