*एक और डॉ की कोरोना से मौत..स्वास्थ विभाग में शोक की लहर* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*एक और डॉ की कोरोना से मौत..स्वास्थ विभाग में शोक की लहर*

एक और डॉ की कोरोना से मौत..स्वास्थ विभाग में शोक                              की लहर..


संदेश गुप्ता धमतरी

कोरोना संक्रमण से धमतरी शहर के चिकित्सक एवं ओजस्वी नर्सिंग होम के संचालक डॉ. आरएस ठाकुर का गुरूवार को उपचार के दौरान रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया है... डॉ. ठाकुर ने अपने चिकित्सकीय कार्य की शुरूआत मसीही अस्पताल धमतरी से किया था... वे 42 वर्षों तक डॉक्टर के रूप में लोगों की सेवा करते रहे... स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर के रूप में भानुप्रतापपुर, कांकेर, धमतरी में भी सेवा दे चुके हैं...वर्ष 2003 में अपना स्वयं का प्रायवेट नर्सिंग होम ओजस्वी के नाम से प्रारंभ किया... 6 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें इलाज के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था... जहां उन्होंने गुरूवार सुबह अंतिम सांस ली... डॉ. आरएस ठाकुर ...अपनी पत्नी, बेटा डॉ. राहुल, बहु रागिनी ठाकुर, बेटी डॉ. रिनी ठाकुर का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं...उनके निधन पर धमतरी स्वास्थ्य क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads