*कचड़े में मिला गौ माता का शव,बजरंगियों ने किया अंतिम संस्कार*
कचड़े में मिला गौ माता का शव,बजरंगियों ने किया अंतिम संस्कार
सुरेन्द्र जैन धरसींवा
धरसीवां के सांकरा सिलतरा धनेली में लंबे समय से गौधन के प्रति समर्पित भाव से काम कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज फिर एक नेक काम किया उन्होंने कचरे के ढेर में मृत अवस्था मे पडी गौ माता का विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।
जानकारी के मुताबिक बजरंग दल सांकरा के कार्यकर्ताओ की अचानक नजर पडी की एक गाय जैन मंदिर के समीप कचड़े में मरणासन्न पड़ी है तो उन्होंने उसे समीप जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी इस पर कार्यकर्ताओं ने अपने सभी साथियों को व्हाट्सएप्प ग्रुप से सूचना दी और देखते ही देखते सांकरा के सभी बजरंगी एकत्रित हो गए उन्होंने गाय को उठाया को जेसीवी मशीन की मदद से गड्डा खुदवाकर विधि विधान के साथ गौ माता का अंतिम संस्कार किया।
सांकरा संरक्षक पीताम्बर यदु ने बताया कि सांकरा में दल के तीस पैंतीस कार्यकर्ता गौधन की रक्षा में हमेशा तत्पर रहते हैं।
