*उरला से उत्तर प्रदेश के हरिद्धार जा रहा ट्रक पलटा चालक की दर्दनाक मौत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*उरला से उत्तर प्रदेश के हरिद्धार जा रहा ट्रक पलटा चालक की दर्दनाक मौत*

छत्तीसगढ़ के उरला से उत्तर प्रदेश के हरिद्धार जा रहा ट्रक पलटा चालक की दर्दनाक मौत



घण्टो मशक्कत के बाद निकाला जा सका शव

   सुरेन्द्र जैन धरसीवां

गुरुवार की सुबह सांकरा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया छत्तीसगढ़ से उत्तरप्रदेश जा रहा लोहे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत गई उसका शव ट्रक के केबिन में बुरी तरह  फंस गया जिसे घण्टो की मशक्कत के बाद बमुश्किल निकाला जा सका।



   जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब उरला के हनुक्रपा इस्पात से लोहे के चैनल लोड कर ट्रक क्रमांक यूपी 20  एटी 3213 हरिद्वार उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ जैंसे ही ट्रक सांकरा चौक में पहुचा की अचानक सामने से एक वाहन आ गया उक्त वाहन को बचाने के चककर में चालक नाथीराम उम्र 45 ने स्टेयरिंग घुमाया ओर ट्रक अनियंत्रित होकर सिक्स लाइन के किनारे जाकर पलट गया ट्रक की गति तेज होने से ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और चालक नाथीराम की मौके पर ही मौत हो गई मृतक का शव ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया।



     देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी सूचना मिलते ही सिलतरा चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी हमराह स्टाफ के मौके पर पहुच गए और मृत चालक को निकालने में जुट गए लेकिन चालक इतनी बुरी तरह केबिन में फंसा था कि घण्टो मशक्कत करने के बाद केबिन को ड्रायवर के पीछे से तोड़कर बमुश्किल उसके शव को बाहर निकला जा सका इस हादसे में ट्रक में सवार दो हेल्पर बाल-बाल बचे

  पुलिस के मुताबिक मृत ड्रायवर  नाथीराम  (45)उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था. वहीं चालक के साथ हेल्पर लालसिंह (40) व एक अन्य साथी भी उसी जिले का रहवासी है।

    बेतरतीब ढंग से हुआ सिक्स लेन निर्माण से हो रहे हादसे

     सांकरा से सिलतरा के बीच सर्विस रोड सड़क हादसों के रूप में प्रसिद्ध होता जा रहा है जिसका पूरा पूरा श्रेय राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को जाता है

    मनमाने ढंग से से ग्रामीणो की सुविधाओं की अनदेखी कर सिक्स लेन का निर्माण किया गया है।



    जिस समय सिक्स लेन निर्माण के पूर्व ग्राम पंचायत में अधिकारियों ने जन सुनवाई की थी उसी समय यह समस्या बताई गई थी कि सांकरा के सामने हाइवे के दूसरी तरफ निको फेक्ट्री है ओर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पैदल व वाहनों से फेक्ट्री जाते हैं इसलिए अंडरब्रिज का निर्माण जरूरी है बाबजूद इसके जब निर्माण हुआ तो न तो सांकरा में अंडरब्रिज बनाया न ही सिक्स लेन पर चढ़ने उतरने दोनो तरफ से मार्ग बनाया परिणाम स्वरूप सांकरा के लोग जो वाहनों से जाते हैं उन्हें को दो किलो मीटर आगे जाकर सड़क पर सड़क पार करना पड़ता है वही पैदल वाले जान हथेली पर रखकर सड़क पार करते हैं।



     सिक्स लेन पर चढ़ने उतरने ओर अंडरब्रिज न होने से सांकरा से सिलतरा तक सर्विस रोड पर सिक्स लेन की तरह दिनभर भारी वाहन दौड़ते हैं और आये दिन इससे सड़क हादसे हो रहे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads