*सँयुक्त शिक्षक संघ IT सेल की प्रान्तीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सँयुक्त शिक्षक संघ IT सेल की प्रान्तीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न

 सँयुक्त शिक्षक संघ IT सेल की प्रान्तीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न


      


संयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में प्रांतीय IT सेल एवं जिला IT सेल प्रभारियों की आवश्यक बैठक कल दिनांक 23 सितंबर को आयोजित की गई।

     बैठक में प्रांताध्यक्ष केदार जैन द्वारा IT सेल प्रभारियों  को सूचनाओं के आदान प्रदान व सम्प्रेषण को  वेब न्यूज़ अथवा समाचार पत्रों के माध्यम से आम शिक्षक साथियों तक  किस तरह  प्रसारित एवं प्रचारित करना है इस पर सुझाव एवं मार्गदर्शन दिया गया ।

प्रांतीय IT सेल प्रभारी मुकुंद उपाध्याय ने  IT सेल प्रभारियों के कर्तव्यों एवं अधिकारो के विषय मे विस्तृत जानकारी दिया एवं प्रांतीय IT सेल प्रभारी अमित दुबे ने भी संकुल से जिले तक की संघीय गतिविधियों को किस तरह  सम्प्रेषित करना है इसके विषय मे IT सेल के जिला प्रभारियों को अवगत कराया।

        बैठक में सभी जिला IT प्रभारियों से सुझाव एवं विचार आमंत्रित किया गया। आज की इस बैठक में प्रांताध्यक्ष केदार जैन,प्रांतीय IT सेल प्रभारी मुकुंद उपाध्याय, प्रान्तीय IT सेल प्रभारी अमित दुबे के साथ साथ ज़िला IT सेल प्रभारियों में भुनेश्वर सिंह सूरजपुर, राधे साहू , खेतीमल दीवान बस्तर ,रामदेव कौशिक कोंडागांव,ललित पटेल सुकमा,लोकेश्वर साहू रायपुर, परमेश्वर सोयम कबीरधाम, हेमंत यादव जशपुर,दीपक भगत,हरनारायण यादव,कमलेश गावड़े,कुंदन गुप्ता,लच्छन राम बंजारे,मनोज साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads