*आज का सुविचार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आज का सुविचार*

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..11-09-2020*..🎋


✍🏻विकल्प बहुत मिलेंगे मार्ग भटकाने के लिए, लेकिन, दृढ़ संकल्प एक ही काफ़ी है, मंज़िल तक जाने के लिए।

💐 *Brahma Kumaris* 💐

🌷 *ॐ शांति*🌷


🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻

  💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻जो आपकी ज़िंदगी में किल बनकर बार-बार चुभे उसे एक बार हथौड़ी बनकर ठोक देना चाहिए किसी एक इंसान की मदद करने से दुनिया तो नहीं बदलने वाली है लेकिन जिस इंसान की आप मदद करोगे उसकी दुनिया जरुर बदल सकती है

🌹 *ओमशान्ति*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻


आंतरिक बल -


-होनी अनहोनी  


-अनहोनी यानी कि अनपेक्षित, अकस्मात् होने वाली घटना  । 


- क्या  हम अमुक घटना को रोक सकते थे? 


-हम साधारण मानव  दृष्टि से बहुत से उपाय बताते हैं  कि ऐसा करने से अमुक घटना रुक सकती थी । 


-व्यवहारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं होता,  घटना घटित होकर ही रहती है यानी होनी होकर ही रहती है ।  


-क्या हम भूकम्प को रोक सकते थे  ?


-आखिर ये सब होता कैसे है?


- भौतिकी के अनुसार हर पदार्थ का एक प्रति पदार्थ होता है । 


-. इसी प्रकार भौतिक जगत का भी एक प्रति पदार्थ सूक्ष्म जगत है । 


-. भौतिक जगत  क़ी गति बहुत धीमी है  और  सूक्ष्म  जगत क़ी  गति बहुत तेज है । 


- सूक्ष्म जगत में  होने वाली हर घटना का बिम्ब भौतिक जगत पर पड़ता है।


-पूर्वाभास, छठी इन्द्रिय, भविष्य कथन आदि सब का आधार सूक्ष्म जगत ही है । 


-जो सूक्ष्म जगत तक अपनी पहुँच बना लेते है वो ये सब कर सकते है । हम वहां जाकर देख सकते है कि क्या होने वाला है । 


- भविष्यवाणी का आधार सूक्ष्म तक पहुँच जाना ही है । 


- पूर्वाभास हमें सूक्ष्म तरंगो से होता है।


-यदि हमारा मष्तिष्क परिष्कृत है तो हम थोड़े प्रयास से ही पूर्वाभास में निपुण हो सकते हैं ।


-छठी इन्द्रिय या तीसरी आँख का भी यही सिद्धांत है । 


-हमारी हर चीज़ चाहे वो जीवन हो, मरण हो, स्वास्थ्य हो या खाना पीना, मोटे तौर पर सब पूर्व निर्धारित है और उसी के अनुसार हम यहाँ जीवन भोगते हैं !  इस पर आगे चिंतन  करेंगे । 


- फिलहाल यह समझो क़ि सूक्ष्म जगत हमारे भविष्य की खिड़की है । हम उसे बदल नहीं सकते केवल हम आने वाली घटना या दुर्घटना के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार कर सकते हैं ।


- मृत्यु उपरांत वैसे भी  हमें सूक्ष्म लोक में ही  जाना है ।


- सूक्ष्म शक्ति शाली है और   अपार संभावनाओं का क्षेत्र है ।  समय और दूरी की सीमाओं से परे है ।  . उसकी शक्ति अपार है ।  देश, काल,  परिस्थिति  मौसम आदि सबसे परे हैं  ।  अपदार्थ होने के कारण  इसके आगे कोई बाधा नहीं है । 


-ये एक रहस्य  है ताकि कोई इसका दुरूपयोग न कर सके ।  


-इसे समझने के लिये हमें दृढ़ इच्छा शक्ति  क़ी  जरूरत है  । 


- जब तक  हमें किसी चीज़  के महत्व का अनुभव नहीं होता तब तक  हमारा शरीर और दिमाग उसे करने के लिए कभी तैयार नहीं होता ।


-  सूक्ष्म जगत  का विज्ञान  जीवन को नई दिशा दे सकता है ।


-ये आपकी सोच   और आपका जीवन बदल सकता है । 


- भौतिक जगत की चका चौंध हमें इस बारे में सोचने नहीं देती लेकिन अंततः हमें उसी सूक्ष्म में जाना है तो क्यों न थोड़ी पहले से तयारी कर ली जाए ।


-  हमें हर शुभ और अशुभ के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रहना चाहिए ।  कष्ट उन्ही लोगों को ज्यादा होता है जो इसके लिए तैयार नहीं होते 1


- हम यही सोचते  हैं  क़ि  हमारे साथ हमेशा अच्छा ही होगा  ।


-जिन लोगों के साथ अशुभ हो रहा है वह  भी ऐसा ही सोचते थे ।


💧 *_आज का मीठा मोती_*💧

_*11 सितम्बर:-*_ चरित्र एक ऐसा इत्र है जिसको अपने जीवन में डालने से जीवन में सद्गुणों की खुशबु चारो और अपने आप ही फैलती रहती है।

        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏

       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹

💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads