*पित्र पक्ष के पर्व पर युवा संगठन नारधा में वृक्षारोपण किया गया*
पित्र पक्ष के पर्व पर युवा संगठन नारधा में वृक्षारोपण किया गया
राजेंद्र साहू मगरलोड
युवा संगठन की नई सोच से पित्र पक्ष के याद में नारधा के सोना डीही पैरी नदी किनारे वृक्षारोपण किया गया। इसमें शीशम, पीपल ,बरगद, आम, जाम ,छायादार पौधे का रोपण किया गया । छत्तीसगढ़ में आदि काल से ही वृक्षों की पूजा होती रही है। पीपल बरगद के वृक्षों को तो सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है तेंदू के पत्ते को छत्तीसगढ़ में हरा सोना कहा जाता है । और हरे सोने को अपने में समेटे यह विशाल वृक्ष ग्रामीणों के लिए किसी यह वरदान से कम नहीं है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया सभी ने अपने संदेश में कहा कि समाज के विकास के लिए एकजुटता और सक्रियता जरूरी है । हम सब युवा एक होकर काम करते रहे । आ ज पौधारोपण के माध्यम से हम सब प्रकृति के साथ जुड़कर वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए एकजुट हुए हैं। हम सब का दायित्व बनता है कि हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएं प्रकृति के प्रति अपनी आस्था बनाए रखें । साथ ही इसी तरह रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन कर आपसी प्रेमभाव बनाए रखें। इस अवसर पर युवा संगठन के अध्यक्ष अश्वनी साहू, सचिव उमाशंकर पटेल कोषाध्यक्ष राजेश साहू , शुभम निषाद , गिरवर , चित्रसेन निषाद गोपाल राम, लीलाराम , डागेश्वर ,ईश्वर ,कृष्णा ,भानु ,होरी, मुकेश , युवा जन उपस्थित रहे।
