*राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त त्यौहारी सीजन में किसानों के लिए लाभप्रद* : सर्वेश बाफना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त त्यौहारी सीजन में किसानों के लिए लाभप्रद* : सर्वेश बाफना*

 राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त त्यौहारी सीजन में किसानों के लिए लाभप्रद : सर्वेश बाफना



राजेन्द्र साहू, मगरलोड

  छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण योजना “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” की तीसरी किश्त छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को जारी की जाएगी |


इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मगरलोड जनपद कृषि स्थायी सभापति सर्वेश बाफना ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के मुखिया और किसानों के साथी माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सौगात देते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त जारी करने का लोककल्याणकारी निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के 19 लाख किसान साथी लाभान्वित होंगें व त्यौहारी सीजन में किसानों के लिए यह निर्णय खुशहाली लेकर आएगी व नई फसल की कटाई,मिजाई के लिए भी यह राशि लाभदायक साबित होगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी और कहा कि भूपेश बघेल सरकार गांव,गरीब,मजदूर व किसानों की सरकार है व जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से गांव के गरीब व किसानों में खुशहाली आई है व इनके जीवनस्तर को ऊपर उठाने में कार्य कर रही है। एक ओर जहां पूरे विश्व सहित भारत देश में कोरोना के कारण आर्थिक संकट का दौर शुरू हुआ वहीं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों ने प्रदेश के लिए खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया जिसके लिए पूरे प्रदेश की जनता की ओर से वे बधाई के पात्र है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads