*पुत्र ने की अपने पिता की हत्या* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पुत्र ने की अपने पिता की हत्या*

 धमतरी

सन्देश गुप्ता


पुत्र ने की अपने पिता की हत्या


सन्देश गुप्ता,धमतरी

धमतरी जिले के  मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम अमलीडीह में पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से  इलाके में सनसनी फैल गई।आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया है

टीआई विनोद कतलम ने बताया कि मंगलवार की सुबह 7.30 बजे ग्राम अमलीडीह निवासी चंदू राम निषाद पिता केजू राम निषाद उम्र 50 वर्ष  अपने घर के आंगन में बैठा था ।उसकी पत्नी व बेटी सब्जी सुधार रही थी। उसका बड़ा पुत्र रोशन निषाद उम्र 23 वर्ष  आया और  अपने पिता चंदू राम के सिर व कान पर कुदाली से वार कर फरार हो गया। उसकी पत्नी व बेटी की चीख पुकार रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुँचे । चंदू राम लहूलुहान घायल अवस्था में पड़ा था । जिसे संजीवनी 108 वाहन से ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल  मगरलोड लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। अभी तक आरोपी पुत्र पुलिस के गिरफ्त से बाहर है...

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads