* मीठे फल के साथ अपनी मजबूती की गवाही दे रहा यह वृक्ष,बना पूजनीय* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* मीठे फल के साथ अपनी मजबूती की गवाही दे रहा यह वृक्ष,बना पूजनीय*

 मीठे फल के साथ अपनी मजबूती की गवाही दे रहा यह वृक्ष,बना पूजनीय



जयलाल प्रजापति नगरी(धमतरी)

 छत्तीसगढ़ में आदिकाल से ही वृक्षों की पूजा होती रही है पीपल, बरगद के वृक्षों को तो सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है लेकिन जंगल में मिलने वाले तेंदू पेड़ की भी पूजा की होगी तो आपको ये जानकर हैरानी होगी ही,लेकिन यह सच है.धमतरी जिले के नगरी इलाके के राजपुर में एक ऐसा ही वृक्ष है जो मीठे फल के साथ अपने मजबूती की गवाही दे रहा है यही वजह है कि इस पेड़ को लोग पूजनीय मानते है.



वर्ष के माह मई,जून में जब भीषण गर्मी की तपिश से इंसानों के साथ-साथ पेड़ पौधे भी झुलसने लगती है तो इन्ही दिनों में तेंदू के इस ऊंचे पेड़ से सैकड़ों की संख्या में छोटे-छोटे फलों की गुच्छे लोगों को आकर्षित करती है इनके मीठे फलों को सभी चाव से खाते है.अब यह तेंदू का विशाल वृक्ष लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है.



कई वर्षों की अनेक बसन्त,पतझड़ और घनघोर वर्षा की थपेड़ों को झेलते हुए यह पेड़ बड़ी शान से आसमान की बुलंदियों को छू रहा है.अपनी लगभग 40 मीटर ऊँचाई और 300 सेंटीमीटर की गोलाई लिए बड़ी शान से लहराता नजर आता है.तकरीबन 250 वर्ष से भी पुराना यह तेंदू फल का वृक्ष नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम राजपुर के कक्ष क्रमांक 292 में घने जंगलों के बीच स्थित है साल,बीजा,सागौन जैसे अनेक वृक्षो के बीच मौजूद इस तेंदू का विशाल वृक्ष को लोगों ने ब्रम्ह तेंदू का नाम दिया है.ग्राम राजपुर के हिम्मत सूर्यवंशी व प्रकाश कुंजाम बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष रक्षा बंधन के अवसर पर वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा इस वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा जाता है और इसकी रक्षा का संकल्प लेते है इसके अलावा प्रमुख अवसरों पर भी ग्रामीण इस विशाल ब्रम्ह तेंदू की पूजा अर्चना कर धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न करते है.अपने विशालता के बीच यह वृक्ष मीठे फल भी देते है ग्रामीण इसके फल को खाकर अपने आपको तृप्त महसूस करते है तेंदू के पत्तो को छत्तीसगढ़ में हरा सोना कहा जाता है और हरे सोने को अपने मे समेटे की यह विशाल वृक्ष ग्रामीणों के लिए किसी दैवीय वरदान से कम नही है.वन विभाग के लिए यह वृक्ष एक महत्वपूर्ण धरोहर में से एक है जिसे सहेजने व संजोने में वन विभाग जी जान से जुटा हुआ है.बहरहाल गर्मी के इन दिनों में भी ब्रम्ह तेंदू की हरी पत्तियां,मजबूत शाखाएं और विशालकाय तने इस बात का अहसास दिलाते हैं कि यह ब्रम्ह तेंदू का वृक्ष आने वाली कई पीढ़ियों को अपनी ठंडी छांव और अपने मीठे फलों से लोगों तृप्त करता रहेगा.साथ ही अपनी महत्ता को प्रतिपादित करता रहेगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads