*उन्नत किसान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*उन्नत किसान*

उन्नत किसान


 

जयलाल प्रजापति नगरी(धमतरी)

कभी पानी की कमी और कभी उसकी अधिकता से फसलों को मरते देखने वाले किसानों की हिम्मत कई बार टूटी.मौसम की मार ने कई बार लाखों का नुकसान भी पहुंचाया लेकिन किसानों ने हार नहीं मानी.खेती करने और इसे लाभ का धंधा बनाने की जिद से आज वनाचंल इलाके किसान उन्नतशील किसान बन रहे है.धमतरी मुख्यालय से तकरीबन 90 किलोमीटर दूर भुरसीडोंगरी आधुनिक खेती की नई पहल ने अब किसानों के चेहरे पर नई उमंग ला दिया है.मौजूदा वक्त में यहां के किसान 1 हजार एकड़ में सब्जी की खेती कर अच्छी आमदनी कमा रहे है.
                              

बता दें कि सरकारी नौकरी की दृष्टि से देखा जाय तो यहां हर परिवार से एक सदस्य सरकारी नौकरी में है.जाहिर है हर घर नौकरी होने से गांव के लोग शिक्षित तो है ही साथ ही अब इस शिक्षा का उपयोग खेती किसानी में अच्छे ढंग से कर रहे है.इसके आलावा उन्नत कृषि कर यहां के किसान धान की खेती से हट कर अब सब्जी की खेती को भी बढ़ावा दे रहे है और अच्छी आमदनी कमा रहे है.यहां किसान लगभग 700 एकड़ ड्रिप पद्धति से सब्जी की खेती करते है वहीँ सामान्य तरीके से लगभग 300 एकड़ में खेती होती है किसानों की इसी पहल से यहाँ के कई बेरोजगार नवयुवको को भी सब्जी बाड़ी में काम मिल रहा है.जबकि पहले मजदूर मजदूरी के लिये भटकते थे.गांव वाले बताते है कि रोजगार गारंटी का काम दो चार माह ही मिल पाता है जिसकी मजदूरी राशि समय पर मिलने की गारंटी नही होती.मजदूरी राशि मिलने साल भर भी लग जाता है.जबकि सब्जी की बाड़ी में मजदूरी करने से रोजाना मजदूरी राशि मिलता है.किसानों का कहना है कि यहाँ की सब्जी को धमतरी रायपुर दुर्ग मंडी भेजते है जहां अच्छे मुनाफे सब्जियां बिक जाती है.किसान अरुण सार्वा बताते है कि यहाँ का करेला में गुणवत्ता काफी अच्छी है जिसके कारण इसकी डिमांड दिल्ली तक है.

बहरहाल सब्जी की खेती में क्षेत्र को नई पहचान देने वाले यहां किसान दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बन गए है जो एक समय में एक फसली खेती से हताशा भरी जिंदगी जी रहे थे लेकिन सब्जी की खेती ने इन किसानों को उबार दिया  |
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads