*डेडीकेटेड कोविड अस्पताल गरियाबंद में कीड़े युक्त भोजन ,भड़के कोरोना मरीज*
डेडीकेटेड कोविड अस्पताल गरियाबंद में कीड़े युक्त भोजन ,भड़के कोरोना मरीज
गरियाबंद
कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए डेडीकेटेड कोविड अस्पताल ( DCH) गरियाबंद मरीजों को परोसे जा रहे भोजन कीड़े युक्त भोजन । इससे मरीज परेशान हैं। आज गुरुवार दोपहर खाने में परोसी गई रोटी,चावल और सब्जी में कीड़े व बाल निकले। इससे मरीजों का मन भिनभिना गया।
बता दे की लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद को डेडीकेटेड कोविड-19 अस्पताल का रूप दिया गया है। शुरू से ही अस्पताल ( DCH) में व्यवस्था को लेकर पूर्व संक्रमित मरीजों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को शिकायत किए हैं। मरीजों को जो भोजन परोसा जा रहा है वह खाने लायक नहीं है। उसमें कीड़ा व बाल निकलते हैं। अब भला कीड़े वाले भोजन को मरीज कैसे खाएंगे? बार-बार शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने का बाद भूल जा रहा है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वह कोरोना के साथ-साथ अव्यवस्था की मार को भी झेल रहे हैं।
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को पौष्टिक खाना देने की जगह भोजन कीड़े युक्त दे रहे हैं। संक्रमित मरीज ने बताया कि अस्पताल में मरीजों को पौष्टिक खाना तो दूर घटिया किस्म के चावल- दाल और सब्जियां दी जा रही हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। शिकायत के संबंध में, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री जीएल टंडन ने कहा कि अभी मुझे जानकारी नहीं है, शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


