*महीने में कुछ ही दिन ही खुलता है पंचायत, जिससे समस्याओं को लेकर भटकती दिखे ग्रामीण,सचिव से ग्रामीण खासा परेशान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*महीने में कुछ ही दिन ही खुलता है पंचायत, जिससे समस्याओं को लेकर भटकती दिखे ग्रामीण,सचिव से ग्रामीण खासा परेशान*

 महीने में कुछ ही  दिन ही खुलता है पंचायत, जिससे समस्याओं को लेकर भटकती दिखे ग्रामीण,सचिव से ग्रामीण खासा परेशान




राजेंद्र साहू मगरलोड

 मगरलोड विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चंदना का बड़ा मामला सामने आया है।  जिसमें पंचायत सचिव तीन-चार वर्षों से कार्यरत है, जोकि महीने में कुछ ही दिन पंचायत में दिखाई देते है ।  और 3 से 4 घंटे में अपना कार्य पूर्ण करके चले जाते हैं।  ऐसा सिलसिला कब तक चलता रहेगा । जहां गरीब परिवारों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  जिसके बारे में ग्रामीण कई बार पंचायत सचिव को बोल चुके जोकि अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव महीने में कुछ ही दिन पंचायत में दिखाई देते है और पंचायत खुलता है।  ऐसे में काम करने वाले मजदूर वृद्धा पेंशन वाली बुजुर्ग महिलाएं व  ग्रामीण अपनी समस्याओं का निवारण करने जब पंचायत आते हैं । तो हर समय पंचायत बंद रहता है । साथ ही पंचायत के आसपास का माहौल बहुत ही गंदा है।



  जोकि गांव से निकलने वाला गंदा पानी पंचायत के सामने से होकर गुजरती है।  लेकिन पंचायत सचिव व  प्रतिनिधियों इस विकराल समस्या अनदेखा कर रहे हैं।  जिसकी जानकारी ग्रामीण जीवन लाल यादव व नागेंद्र साहू द्वारा दी गई जिसकी जानकारी जनपद सीईओ श्री बीएस मंडावी जी को फोन के माध्यम से देनी चाहिए लेकिन मंडावी जी घर में काम है । कहकर फोन काट दिए ऐसे में ग्रामीण अपनी समस्या लेकर किसका दरवाजा खटखट आएगा। ग्रामवासी बहुत परेशान है अब जाए तो जाए कहां?????

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads