*भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद..आबकारी टीम ने दी दबिश*
भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद..आबकारी टीम ने दी दबिश
सन्देश गुप्ता,धमतरी
धमतरी कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने नगरीय निकायों में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के दौरान जिले के कुरूद विकासखंड में भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर-कोपेडीह में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब के कारोबार की सूचना मिलने पर आबकारी टीम धमतरी द्वारा दबिश दिया गया
...जिसमें रामपुर नाला के पास शासकीय भूमि में प्लास्टिक के 10 जरीकेन में भरी करीबन 55 लीटर हाथभट्टी निर्मित महुआ शराब एवं प्लास्टिक की बोरियों में करीबन 290 किलोग्राम महुआ लाहन और कोपेडीह तालाब पार शासकीय भूमि में प्लास्टिक के एक ड्रम में करीब 30 लीटर तथा 6 प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 32 लीटर कुल 62 लीटर महुआ शराब एवं प्लास्टिक की 7 बोरियों में करीबन 140 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया...टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुट गयी है..
.वही पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सीएच यदु, आबकारी उपनिरीक्षक वैभव मित्तल ,नीलोफर जैन तथा आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।


