*सर्वसहमति से नया सरपंच संघ का हुआ गठन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सर्वसहमति से नया सरपंच संघ का हुआ गठन*

 सर्वसहमति से नया सरपंच संघ का हुआ गठन



जय लाल प्रजापति नगरी

नगरी ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र कुमार नेताम से सरपंच संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सरपंच उनकी कार्यप्रणाली एवं उदासीन रवैये से नाराज़ थे।

इस कारण नगरी ब्लॉक के 82 सरपंचों ने डोकाल रेस्ट हाउस मे बैठक आयोजित कर सर्वसहमति से ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच श्रवण ध्रुव को नया सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना।

इस दौरान नव निर्वाचित सरपंच संघ अध्यक्ष श्रवण ध्रुव ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ महेंद्र नेताम की कार्यप्रणाली एवं विचार धारा अव्यहवारिक थी।वर्तमान परिस्थितियों मे उन्होंने अपनी सोंच संघ के ऊपर जबरदस्ती थोंपी एवं तानाशाही तरीके से संघ का संचालन कर रहा था जिससे सम्पूर्ण सरपंचो मे आक्रोश था।

सरपंच ग्रामपंचायत घटुला राजू सोम ने कहा की पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष महेंद्र नेताम एकला चलो की राजनीति करते थे उन्होंने संगठन सचिव की नियुक्ति भी बिना किसी से सलाह लिए कर दी आश्चर्य की बात तो यह है कि नियुक्त संगठन सचिव को भी इसकी जानकारी नही थी,वे स्वयंभू अध्यक्ष के रूप मे काम करने लग गए थे।

सरपंच ग्राम पंचायत गुहन्नाला घासीराम नेताम ने कहा कि नगरी ब्लॉक सरपंच संघ मे 102 सरपंच सदस्य है जिसमे अधिकतर नए चहरे चुनाव जीतकर आये है पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष ने मात्र दलगत राजनीति को बढ़ावा दिया एवं नए सरपंचों का न मार्गदर्शन किया ओर न ही उनकी सहायता की।

सरपंच आमगांव आत्माराम सोरी ने कहा कि पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष ने कभी भी संघ की समस्या का निराकरण हेतु विधायक मोहदया से सम्पर्क नही किया हमेशा खुद को स्वयंभू मानकर मनमानी की जिससे कि संघ कमजोर होता चला गया।

महिला सरपंच ग्राम पंचायत फरसिया सुषमा तारम ने कहा कि पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष सभी को साथ मे लेकर नही चलते थे अपनी करीबी सरपंचों को महत्व देते थे जिससे सरपंचो की मूलभत परेशानियों का निराकरण नही हो पाता था।

इस कार्यक्रम में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव भी उपस्थित थी सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने इस कार्यक्रम मे उपस्थित सभी 82 सरपंचों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया ।

डॉ. ध्रुव ने नवनियुक्त सरपंच संघ अध्यक्ष श्रवण ध्रुव एवं सभी सरपंचों को बधाई दी एवं साथ मिलकर चलने एवं संघ को मजबूती प्रदान करने की बात कही।

साथ ही इस कार्यक्रम में 15 सरपंचो ने कांग्रेस का हाथ थामा सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के हाथों सरपंच डोकाल देवचंद उइके,सरपंच करही राधिका कुंजाम,सरपंच पोड़ा गाँव यतीन्द्र बिसेन,सरपंच कळले मेटा पुष्पा देवी मंडावी,सरपंच मुकुंदपुर राजेश कुमार कोरराम,सरपंच बटनहररा सुरेश कुमार नेताम,सरपंच बिलभद्रर प्रदीप कुंजाम, सरपंच रिसगांव ममता अग्रवनी,सरपंच बोराई किरन ओयर,सरपंच लिखमा सोभराज ओटी,सरपंच मैनपुर भुनेश्वरी नेताम,सरपंच कोलियारी तुलसीराम मंडावी,सरपंच कौहाबहरा शिवप्रसाद नेताम,सरपंच ठेनही सिरधन सोम,सरपंच भेनसामुड़ा रामजी ने कांग्रेसी गमछा पहनकर कांग्रेस पार्टी प्रवेश किया।

इस अवसर पर सरपंच बरबंधा डामन सिंह कोर्राम,सरपंच गढ्डोंगरी कपिल कुमार मरकाम,सरपंच गढ्डोंगरी रै पन्नालाल मरकाम, उपसरपंच कटटीगांव जलसिंह नेताम,सरपंच नवागांव कस कमलेश्वरी नेताम,सरपंच लटियारा वंदना सोम,सरपंच खेरभरी ईश्वरी कोर्राम, सरपंच करेहा कौशिल्या कश्यप, सरपंच बेलरबाहरा केलेसवाई मांझी,सरपंच आमगांव आत्मा राम सोरी,सरपंच कोंगरा मीणा नेताम,सरपंच राजपुर यमुना वट्टी, सरपंच घोटगांव रामेश्वरी कुंजाम, सरपंच गोरेगांव मालती ध्रुव,सरपंच कसपुर नीता मरकाम,सरपंच पाँवद्वार शुशीला नेताम,सरपंच भुरसीदोंगरी रोहणी बाई नेताम,सरपंच भोतापारा रामबाई,सरपंच बतनहर्रा ,सरपंच चनागांव ज्वाला प्रसाद मंडावी,सरपंच छूही चिंताराम ध्रुव,सरपंच आमली जगनन्नाथ कश्यप,सरपंच गोविंदपुर रोहित मरकाम,सरपंच आमदी दिलीप कुमार कश्यप, सरपंच सेमरा श्रवण ध्रुव,सरपंच छिपली सन्त नेताम,सरपंच गीधावा प्रवीर ठाकुर, उपसरपंच नरेरा माझी बेलरबाहरा ,उपसरपंच मेचका परमात्मा कुंजाम, सरपंच गुहन्नाला घासीराम नेताम,सरपंच हार्दिभाठा मुनेंद्र ध्रुव, सरपंच ठेन्ही सिरधन सोम, सरपंच कल्लेमेटा पुष्पा मंडावी,सरपंच डोंगरडुला फुलेश्वरी नेताम, सरपंच देवपुर आरती ध्रुव,सरपंच भीतररास रंजना सूर्यवंसी,सरपंच बोरड़ा नरेंद्र ध्रुव, सरपंच केरेगांव दुखयारी ध्रुव,सरपंच मोहाबहारा शिव कुमार ध्रुव, सरपंच भोथली दुर्गेश्वरी पालेश्वर, सरपंच फरसिया शुसमा तारम,सरपंच सम्बलपुर दीपक बिसेन,सरपंच मल्हारी विद्या सोन,सरपंच बिरनासिल्ली उर्मिला सोरी,सरपंच रतावा गिरजा देव,सरपंच खमारिहा लक्ष्मी कश्यप,सरपंच रानी गांव मीणा नेताम,सरपंच करही राधिका कुंजाम,सरपंच माकरडोना हेमपुष्पा मरकाम,सरपंच बनबागोंद मिनेश नेताम,सरपंच लखनपुरी देशी राम कमार, सरपंच जबर्रा दशरथ,सरपंच दरगहन परदेशी राम ध्रुव,सरपंच लीखमा सोंराज वट्टी,सरपंच उमरगांव सुरेश मरकाम, सरपंच दुगली राम कुँवर,सरपंच भड़सीवना, सरपंच खेरभरी ईश्वरी कोर्राम, सरपंच बोड़रा नरेन्द्री ध्रुव,सरपंच गोरेगांव मालती ध्रुव,सरपंच घोटगांव रामेश्वरी कुंजाम,सरपंच राजपुर यमुना वट्टी, सरपंच पाइकाभाठ विनोद नेताम,सरपंच घटुला राजू सोम,सरपंच घुटकेल जागेश्वर ध्रुए सरपंच पोड़ागांव यतीन्द्र बिसेन  एवं अन्य ग्रामों के सरपंच उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads