*चकरभाठा में बने हवाईअड्डा छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी वीर गुंडाधुर के नाम पर करने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*चकरभाठा में बने हवाईअड्डा छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी वीर गुंडाधुर के नाम पर करने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन*

 चकरभाठा में बने हवाईअड्डा छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी वीर गुंडाधुर के नाम पर करने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन



रायपुर 

 बिलासपुर जिला को बहुप्रतीक्षित नियमित विमान सेवा की मांग आज पुरी हो रही है, जिससे जिला के साथ प्रदेश की जनता में हर्ष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने नये हवाईअड्डा को छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी वीर गुंडाधुर के नाम कराने माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा। बस्तर के माटी पुत्र भूमकाल विद्रोह के महानायक को आज भारत के ज्ञात आदिवासी नायकों के बीच जो स्थान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला, भारत में आदिवासी आंदोलन के इतिहास में वर्ष 1910 जैसे उदाहरण कम हि मिलते हैं। अंग्रेजों से लोहा लेकर उन्हीं के दांत खट्टे कर दिए थे, अंत में अंग्रेजों ने वीर गुंडाधुर को गिरफतार कर 10 फरवरी को फांसी पर चढ़ा दिया था।


नये हवाईअड्डा का नामकरण छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर गुंडाधुर के नाम से हो इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़िया कान्ति सेना ने भी मांग रखी है, अपने मातृभूमि राज्य की संस्कृति की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर गुंडाधुर के नाम से करने पर प्रदेश में शहीदों का नाम अमर एवं प्रेरणास्रोत बनेगा। इससे सही मायने में वीर क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित होगी। सर्व आदिवासी समाज के युवा पदाधिकारी देवेन्द्र नेताम ने बताया माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के साथ महामहिम राज्यपाल, माननीय केन्द्रीय उड्डयन मंत्री, माननीय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, माननीय धरमलाल कौशिक को भी प्रतिलिपि भेजी गई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads