* बाढ़ में बही साइडों की मुरुम विभाग नही दे रहा ध्यान दुर्घटना की आशंका*
बाढ़ में बही साइडों की मुरुम विभाग नही दे रहा ध्यान दुर्घटना की आशंका
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
बीते दिनों प्रदेश में हुई जोरदार बारिश के बाद कई जगह नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से पुल पुलियें जलमग्न हुए रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव से 1 किलो मीटर पहले स्थित कोल्हान नाले में भी बाढ़ आई जिससे मुख्य मार्ग के दायीं ओर बायीं तरफ की साइडों की मुरुम बाढ़ के पानी मे बह गई लेकिन संबंधित लोक निर्माण विभाग ने अब तक साइडों को मुरुम से पुनः भरवाने की दिशा में कोई कदम नही उठाया जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के समीप कोल्हान नाला के ऊपर नाला पार करने रपटा बना हुआ है जो बर्षा ऋतु में अधिक बारिस होने पर जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हो जाता है कुछ दिन पूर्व बी जब बाढ़ आई तो दो दिन बाद बाढ़ का पानी उतरने से आवागमन तो सुचारू रूप से चालू हो गया लेकिन बाढ़ के कारण सड़क के दोनो तरफ की साइडों की मुरुम बह गई और कहीं कही गहरे गड्ढे भी बन गए जिससे अक्सर इस जगह पर वाहनों को साइड लेते देते समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
बाढ़
का पानी उतरने के बाद रोड के एक छोर किनारे की मुरुम अधिक बह कर बड़े बड़े
गड्ढो भी निर्मित हो गए हैं नाले के कुछ दूरी पर तो 1से 2 फिट तक गड्ढे बन
गए हैं ।सप्ताह भर से ज्यादा समय बीतने के बाद भी लोनिवि द्वारा अब तक
साइडों की मरामत्त का कार्य नही कराया गया संबधित विभाग की उदासीनता से
उक्त मार्ग पर कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है क्योकि इस मार्ग पर रोज भारी
वाहनों का आनाजाना लगा रहता है।


