*लॉकडाउन का पूर्ण पालन कर प्रशासन का सहयोग करें : चंद्रशेखर साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*लॉकडाउन का पूर्ण पालन कर प्रशासन का सहयोग करें : चंद्रशेखर साहू*

 लॉकडाउन का पूर्ण पालन कर प्रशासन का सहयोग करें : चंद्रशेखर साहू



      राजिम 

 जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद चंद्रशेखर साहू ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी नागरिकों से अपील करते हुए लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करने व सभी को अपने घरों में रहने का आग्रह किया है। चंद्रशेखर साहू ने कोराना संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे जिला प्रशासन के प्रयासों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन हर तरह के प्रयास कर रही है। किसी भी नागरिक को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बस सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि सभी अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें। सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि केवल अति आवश्यक सामग्री खरीदें एवं इमरजेंसी कार्य हेतु ही घर से बाहर निकलें व लाकडाउन के दौरान भीड़ से बचें। लाकडाउन के दौरान आप सभी सहयोग करें, प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगी है,आप सभी जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं और जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग प्रदान करें। किसी भी तरह की दुविधा की स्थिति में स्थानीय प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क करें हम सभी आपकी सेवा के लिए तत्पर हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads