*जनभागीदारी शुल्क माफी को लेकर शिवसेना ने सौपा ज्ञापन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*जनभागीदारी शुल्क माफी को लेकर शिवसेना ने सौपा ज्ञापन*

जनभागीदारी शुल्क माफी को लेकर शिवसेना ने सौपा ज्ञापन



आरंग
 शिवसेना रायपुर के जिलासचिव प्रफुल्ल साहू के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने शासकीय बद्री प्रसाद कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय आरंग मे  जनभागीदारी शुल्क  माफी को लेकर ज्ञापन सौपा।

 ज्ञापन के माध्यम से शिवसेना के प्रफुल्ल साहू में बताया कि महाविद्यालय में छात्रों से जनभागीदारी शुल्क लिया जा रहा है अभी कोरोना वायरस संक्रमण महामारी होने के कारण लोगो की आर्थिक स्थिति सही नही  होने के कारण निर्धन छात्र- छात्राएं जनभागीदारी शुल्क देने में असमर्थ है शिवसेना जिला सचिव ने बताया कि हमारी मांग पूर्ण नही होने पर शिवसेना द्वारा महाविद्यालय का घेराव किया जायेगा जिसका समस्त जवाबदेही महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

 ज्ञापन सौपने वाले में ज मुख्य रूप से शिवसेना  रायपुर  जिला  सचिव प्रफुल्ल साहू, अभनपुर विधानसभा शिवसेना नेता रविकांत तारक(सोनु दिवाना), रजनीकांत, हीरालाल साहू, मिलन गोस्वामी, कुंदन तारक, विकास साहू, नितिन साहू, योगेश साहू, भुनेश्वर धीवर आदि उपस्थित थे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads