*अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पुस्तक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पुस्तक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन*

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर पुस्तक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन

आरंग
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अकोलीकला(भाऊ) के मोहल्ला क्लास में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बच्चों के लिये पुस्तक वाचन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 15 अगस्त से 8 सितंबर तक रीडिंग केम्पेन के अंतर्गत सभी बच्चों को पुस्तक वाचन करना सिखाया गया तथा बच्चों को वर्कशीट देकर विभिन्न गतिविधियां कराकर वर्कशीट को भराया गया।वाचन कला को विकसित करने के लिए पुस्तकों का वाचन नियमित कराया गया।कोविड-19 की वजह से बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है ऐसे समय में तरह-तरह के नवाचार जैसे मोहल्ला क्लास,ऑनलाइन क्लास, बुलटू के बोल ,मिस्डकॉल गुरुजी के माध्यम से नियमित रूप से पढ़ाई कराया जा रहा है।

पुस्तक वाचन प्रतियोगिता में प्रथम कु.चाकेश्वरी,द्वितीय कु.ममता साहू,तृतीय कु.रागिनी साहू एवं चित्रकला प्रतियोगिता में कु.चाकेश्वरी साहू,द्वितीय कु.डाली साहू,तृतीय रागिनी साहू ने स्थान प्राप्त किये।सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर शिक्षक बाली राम पटेल,सोमनाथ साहू,पन्नालाल खूंटे व पालकगण गंगाधर साहू ,केजू राम साहू उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads