*फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाला गया* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाला गया*

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाला गया


राजेंद्र साहू मगरलोड

  नेहरू युवा केंद्र धमतरी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वधान में व जिला युवा समन्वयक श्री नितिन कुमार शर्मा जी के मार्गदर्शन में वि.खं. मगरलोड के ग्रा. पं. नवागांव में *फिट इंडिया मूवमेंट* के तहत साइकिल रैली कार्यक्रम आयोजित हुआ।   इस रैली का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।  

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि - श्रीमान होरीलाल ध्रुव जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली नवागांव से गौरव ग्राम चंद्रसुर में छत्तीसगढ़ के गांधी पं. सुंदरलाल शर्मा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्राम चंद्रसूर से बूढ़ेनी में जाकर समापन हुआ।   इस रैली का उद्देश्य है ।  वर्तमान समय में हम तकनीक के भरोसे जीने लगे हैं।   फिटनेस हमारे जीवन के तौर-तरीकों रहन-सहन का अभिन्न अंग रहा है, ।तकनीक के आने से जीवन शैली बीमार ग्रस्त होते जा रहे हैं। इन सभी कारणों से छोटी-छोटी बदलाव जैसे साइकिल चलाना, खेल खेलना, योग करना आदि कारणों से फीट रह सकते हैं इसलिए पूरे भारत में फिट इंडिया मूवमेंट चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि ग्रा. पं. नवागांव-श्री बिहारी राम साहू, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला नवागांव-श्री कोमल प्रसाद साहू, प्रभारी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला नवागांव-जिनेंद्र कुमार साहू उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम का आयोजन नवागांव स्वयंसेवी समूह के सदस्य टीकम निषाद, परवीन साहू, छबिलाल साहू, भरत निषाद, टिकेश्वर चक्रधारी, तीरथ नगरची, तोमेश निषाद, व नइ  उषा युवती मंडल के सदस्य- खेमिन साहू, नीतू साहू, त्रिवेणी साहू, सुलोचना निषाद, खुशबू निषाद, खेमिन यादव, गोपेश्वरी यादव, नंदिनी साहू, रेशमा निषाद आदि सदस्यों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीलकंठ निषाद ने किया इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र से भूपेंद्र दास मानिकपुरी, राकेश भारती गोस्वामी, डेमन सोनकर व अर्जुन सिंह साहू ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads