*बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन..कांकेर में हुए पत्रकार हमले पर जताया आक्रोश*
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन..कांकेर में हुए पत्रकार हमले पर जताया आक्रोश...
सन्देश गुप्ता,धमतरी
धमतरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया... ये प्रदर्शन कांकेर में पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में था... भाजपाईयो ने लाक डाउन के बीच अपने अपने घरो के बाहर काली तख्तीया लेकर प्रदर्शन किया.. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांकेर में .. कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार पर हमले की कड़ी निदा की है..
इसके साथ ही भाजपा कार्यकर्ता ने धमतरी जिले में जनप्रतिनिधियो पर हुए हमले का उल्लेख करते हुए.. छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर सवाल खडे़ किये हैं.. आपको बता दें कि एक दिन पहले ही कांकेर में दो पत्रकारो पर कुछ लोगो ने हमला किया था.. जिस पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांकेर के पत्रकार प्रदर्शन कर रहे है... अब उस आंदोलन को धमतरी के भाजपा कार्यकर्ताओं का साथ मिल गया है..

