*केंद्र के फंड के अभाव मे NH 130 का काम अधर लटका , आये दिन हो रहा दुर्घटना* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*केंद्र के फंड के अभाव मे NH 130 का काम अधर लटका , आये दिन हो रहा दुर्घटना*

 केंद्र के फंड के अभाव मे NH 130 का काम अधर लटका , आये दिन हो रहा दुर्घटना




मनमोहन नेताम,देवभोग 

केंद्र के फंड के अभाव में नेशनल हाइवे का काम अधर में लटका हुआ है।खस्ता हाल सड़के दुर्घटना को न्यौता दें रही हैं। स्थिति यह है कि एनएच 130 सी मार्ग के गड्ढों पर खेत की तरह पानी ठहर रहा है।केंद्र सरकार ने 1200 करोड़ रूपये का अनुमानित बजट का एलान किया था, लेकिन अब तक नही दिए रूपये। इसपर कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि भाजपा विधायक, सांसद देने वाली बिन्द्रानवागढ़ को क्षला जा रहा।           नेशनल हाइवे सड़क 130पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। कार व दूपहिया सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। खूटगाव ओड़िसा सीमा से लेकर गोहरापदर तक हर आधे किमी में सड़कों पर गढ्ढे देखे जा सकते है। गढ्डों की संख्या देखकर यह कह पाना मुस्किल हो जाता है कि सड़क में गढ्ढे है या फिर गढ्डों में सड़क है। झराबहाल के पास निर्मित गढ्ढे में आये दिन दुपहिया सवार, दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। मामले में नेशनल हाईवे विभाग के के इंजीनियर एनएच कवर का कहना है कि सड़क निर्माण स्वीकृति की फ़ाइल दिल्ली कार्यालय में अटकी हुई है, स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ किया जाएगा। फ़िलहाल झरियाबहारा से देवभोग के एनएच मार्ग पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।



जनता के साथ छलावा किया केंद्र सरकार ने 



बुधवार को देवभोग दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सयुक्त सचिव विनोद तिवारी ने नेशनल हाइवे की दुर्दशा देख, केंद्र सरकार को जम कर कोसा।तिवारी ने कहा कि 2016 में केंद्र ने अभनपुर से देवभोग तक 195 किमी को नेशनल हाइवे 130सी का दर्जा दिया।1200 करोड़ के अनुमानित बजट का भी एलान कर वाहवाही लूटने में पीछे नही हटी। राज्य सरकार से नेशनल हाइवे अथार्टी ने सड़क को अपने पजेशन में ले लिया,2018 में सर्वे कर जमीन अधिग्रहण व मूवावज़ा का प्रकरण भी तैयार करवाया गया,2018 में जैसे ही प्रदेश से भाजपा की सत्ता खिसक गई,केंद्र ने सड़क के लिए दिए जब वाले बजट को भी डायवर्ट कर दिया।तिवारी ने कहा कि यह वह इलाका है जंहा की जनता भाजपा के विधायक व सांसद देते आई है,ऐसे इलाके में विकास के नाम पर जनता से छलावा किया गया है। विनोद ने कहा है कि केंद्र अगर सड़क नही बनवा सकती,वापस दे दे राज्य सरकार को।क्योकि अधर में लटकी सड़क अब जानलेवा साबित हो रही है।2018 के बाद से इस खराब सड़क में 30 से ज्यादा लोगो को जान गवानी पड़ चुकी है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads