*अंगेश्वर साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (किसान प्रकोष्ठ)के संगठन सचिव*
अंगेश्वर साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (किसान प्रकोष्ठ)के संगठन सचिव
ग्राम मांढर निवासी जो मांढर परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष है उनके समाज के प्रति जागरूक व समर्पण को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी जी ने किसान प्रकोष्ठ में संगठन सचिव के पद पर नियुक्ति की है।
अंगेश्वर साहू जी विगत 25 वर्षों से सक्रियता पूर्वक समाज में अपनी सेवा दे रहे हैं वह अपनी नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों के साथ श्री लक्ष्मण साहू संयोजक (किसान प्रकोष्ठ) व जूझारू किसान नेता श्री पारसनाथ साहू सहसंयोजक , श्री देवनाथ साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण एवं प्यारे लाल साहू अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है एवं भविष्य में सत्य निष्ठा ,लगन, ईमानदारी पूर्वक सामाजिक व्यक्तियो के विकास व समाज के उत्थान हेतु सदैव तत्पर रहने हेतु वचन दिया हूं।
इस नियुक्ति पर धरसीवां क्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों में बहुत ही खुशी की लहर है।और इस नियुक्ति पर सुरेश साहू, बलदाऊ साहू कूंरा, गणेश साहू टेकारी, गायत्री साहू, योगेश साहू,तारेंन साहू श्रवण साहू, (अध्यक्ष) अक्षय साहू मांढर, गोवर्धन साहू लालपुर , एवं यशवंत साहू नगरगांव, अनिल साहू (सोशल मीडिया प्रभारी) व साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश संयोजक श्री गिरधर साहू ने अपनी शुभकामनाएं दीं है।
