*उपभोक्ता को उचित मूल्य की दुकानों में दिया जा रहा है कचड़ा युक्त घुना चना*
उपभोक्ता को उचित मूल्य की दुकानों में दिया जा रहा है कचड़ा युक्त घुना चना*
पूरा मामला मगरलोड विकास खण्ड छोटी करेली की है
राजेंद्र साहू मगरलोड
धमतरी जिला में इन दिनों हितग्राहियों को उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से चना वितरित किया जा रहा है। जिसमें चना की गुणवक्ता पर कई तरह के सवाल लोगो द्वारा उठाये जा रहें है,। जो नाम मात्र की है।जो उपयोग करने योग्य नही है। ग्राम करेली छोटी के ग्रामीण खिलावन साहू,दीपक हिरवानी,ज्ञानचंद साहू का कहना है। सरकार जनता को बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है। जिसके चलते सड़े,भुने,व छेदयुक्त (घुना लगा हुआ) चना वितरण कर रही है। जिससे लोगो मे काफी नाराजग़ी देखी जा रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है,की सरकार या व्यापारी चना की खरीदी करती है। .तो किसानों से अच्छी किस्म की चना लेने की बात कहते हु,इस तरह की चना को रिजेक्ट कर दिया जाता है। लेकिन अब वही रिजेक्ट किस्म की चना लोगो को खाने के लिए सरकार द्वारा वितरित कर रही है। ,यह सवाल महत्वपूर्ण बना हुआ है। सरकार का उद्देश्य लोगो को अच्छी किस्म की चना वितरित करने की है।
जिससे लोगो को इसका फायदा हो सके,लेकिन चना की जमीनी हकीकत यदि देखी जाये,तो सभी उचित मूल्य की दुकानों सोसाइटी में खराब किस्म की ही चना प्रदान की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है,की खराब किस्म के होने के चलते स्वयं उपयोग के लायक नही है,जिससे उसे लेने के बाद गाय,जानवरों को खिलाने की जानकारी दी है।अब देखने वाली बात रहेगा की क्या आगे भी इस तरह की चना वितरण क्षेत्र में विभाग द्वारा करता रहेगा या चना के गुणवत्ता में सुधार किया जायेगा ।
ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओ के मन मे यह बड़ा सवाल बना हुआ है। इस विषय मे खाद्यय नियंत्रक बसंत कोर्राम से दूरभाष मोबाईल फोन से सम्पर्क कर पक्ष लिया जाने पर कहा की इसी की शिकायत मिली है और हमारे द्वारा चना की सेम्पल एकत्रित कर नागरिक आपूर्ति निगम को जानकारी दे दिया जाने की बात कही गयी।


