*लॉक डाउन का उल्लंघन कर किराना दुकान चलाने वाला निकला पॉजिटिव* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*लॉक डाउन का उल्लंघन कर किराना दुकान चलाने वाला निकला पॉजिटिव*

 लॉक डाउन का उल्लंघन कर किराना दुकान चलाने वाला निकला पॉजिटिव



*रिपोर्ट देख मचा हड़कंप*

*पुलिस चौकी वाहन ओर मोहल्ला कराया सेनेटाइज*

   सुरेन्द्र जैन धरसीवां

 लॉक डाउन में भी दुकाने खोलकर नियमो का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करने वाली सिलतरा चौकी पुलिस आज खुश मुसीबत में फंस गई दरअसल दुकान खोलकर किराना सामान बेंचने वाले जिस दुकानदार को पुलिस लेकर आई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकल गया रिपोर्ट देख पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने चौकी वाहन से लेकर उस मोहल्ले को भी सेनेटाइज कराया।



    जानकारी के मुताबिक पुलिस को ऐंसी सूचना मिली कि सांकरा के वार्ड 19 जेके वीडियो हाल में कुछ दुकानदार दुकाने खोलकर सामान बेचते रहते हैं इस पर पुलिस वहां कार्यवाही करने पहुची ओर सामने बेंचने वाले 4 लोगो को लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में ले आई  लेकिन नियमानुसार पुलिस ने सर्वप्रथम पांचों को धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर कोरोना की तात्कालिक जांच कराई जिसमे सेंपल के डेढ़ घण्टे में ही रिपोर्ट आ गई लेकिन इसमें एक किराना दुकानदार की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली उक्त रिपोर्ट देखते ही पुलिस चौकी में खलबली मच गई और पुलिस  ने तत्काल संबंधित दुकाण्डार को होम आइसोलेशन में भेजकर इस्पात गोदावरी एंड पॉवर से सेनेटाइजर मशीन बुलवाई मशीन आते ही सर्वप्रथम पुलिस ने अपनी चौकी ओर वाहन को सेनेटाइज कराया इसके बाद पूरे जेके वीडियो हॉल क्षेत्र को सेनेटाइज कराया।



पॉजिटिव सहित 5 पर हुई कार्यवाही

   चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी ने बताया कि सोमबार को पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले पांच लोगो पर कार्यवाही  की जिनमे 4 को गिरफ्तार किया गया जबकि एक पॉजिटिव निकलने से उसे होम असिसोलेट किया गया है।

 



औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के ग्राम सांकरा वार्ड नंबर 19 में पुलिस प्रशासन द्वारा लाकडाउन के उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई किया गया जहां पर एक व्यापारी करोना पार्टी पाया गया आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन के बार बार चेतावनी देने के बावजूद लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यापारी पाए गए जिसका पुलिस चौकी प्रभारी डीडी मानिकपुरी और की पुलिस टीम के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई जिस पर कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया जिसमें से एक व्यापारी की रिपोर्ट करोना संक्रमित होने की वजह से पूरे पुलिस चौकी व सांकरा के वार्ड नंबर 19 को पूरा स्पात गोदावरी की सहायता से सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया करोना संक्रमित व्यापारी पूरे मोहल्ले में सब्जी व राशन बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया जिस पर पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए उनकी टेस्ट कराई गई जिसका करोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई जबकि पुलिस प्रशासन ने पहले ही लापरवाही बरतने वाले पर कार्यवाही की बात कही गई थी उसके बावजूद कई व्यापारी लाकडाउन का उल्लंघन करते पाया गया और उन पर कानूनी कार्यवाही किया गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads