* जंगली जानवरों के अंगो की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार, पैंगोलिन के स्केल बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

* जंगली जानवरों के अंगो की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार, पैंगोलिन के स्केल बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक*

 जंगली जानवरों के अंगो की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार, पैंगोलिन के स्केल बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक

जयलाल प्रजापति, नगरी

. उपनिदेशक उदंती के निर्देश में 26 सितम्बर को वन परिक्षेत्र अधिकारी अरसीकन्हार, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी कालागढ़ एवं अन्य वन अमला द्वारा विशेष एंटी पोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के सहयोग से गोपनीय सूचना के आधार पर अरसीकन्हार – रिसगांव वन मार्ग पर धोबन नाला के समीप घेराबंदी कर संरक्षित वन्य जीव पैंगोलिन (साल खपरी) के स्केल को बेचने के फिराक में दो आरोपियों जिनका नाम (1) पुनऊ राम पिता बिसाहू जाति कमार उम्र 26 वर्ष ग्राम बोईरगांव,(2) छन्नू राम पिता श्यामलाल जाति कमार उम्र 32 वर्ष को 218(0.952 किलोग्राम) साल खपरी स्केल, 2 नग मोटर सायकल (1) हीरो एच. एफ. डीलक्स वाहन क्र. CG 05 AF 0520 (2) लियो होंडा वाहन क्र. CG 05 AJ 3764, चाकू 1 नग, एवं कुल्हाड़ी 1 नग के साथ पकड़ा गया और एक आरोपी अशोक कुमार पिता मंशाराम जाति कमार ग्राम बोईरगांव मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसे दिनांक 27 सितम्बर 2020 को पकड़ा गया। पूछताछ के लिए आरोपियों को वन परिसर सांकरा लाया गया।

पूछताछ के लिए आरोपियों के द्वारा बताए गए स्थल से सूअर का दांत 02 नग, मोर पंख 48 नग, खरगोश का फंदा 02 बंडल, सूअर का फंदा 1 बंडल, तीर 1 नग बरामद किया गया है।

आरोपियों के अपराध कबूल करने पर उनके विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के धारा 9, 27 31, 39, 39(द), 44, 50,51 एवं 52 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 14247/19 दिनांक 27.09.2020 को दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिवत कार्यवाही की जा रही है एवं जब्त वाहन को राजसात की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में योगेश रात्रे वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव, गोपाल कश्यप वन परिक्षेत्र अधिकारी अरसीकन्हार, लोचन राम निर्मलकर वनपाल, राकेश मारकण्डे वनरक्षक, मनोज ध्रुव वनरक्षक सोहन लाल निषाद वनरक्षक, अनिरुद्ध कुमार सोम वनरक्षक, चन्द्रभान साहू वनरक्षक, गोवर्धन लाल यादव वनरक्षक, नीलकंठ ध्रुव गेमगार्ड, विनय कुमार पटेल गेमगार्ड रामसुन्दर साहू, संतू राम शोरी सुरेंद्र कुमार पटेल, मिथिलेश कुमार दैनिक श्रमिक आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा…

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads