*मंत्री TS की अपील को अंगूठा, संविदा कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, कहा- नियमितीकरण का उपहार हमें भी दीजिए* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मंत्री TS की अपील को अंगूठा, संविदा कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, कहा- नियमितीकरण का उपहार हमें भी दीजिए*

 

मंत्री TS की अपील को अंगूठा, संविदा कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, कहा- नियमितीकरण का उपहार हमें भी दीजिए



मंत्री सिंहदेव ने संविदा कर्मियों से हाथ जोड़कर कहा- कोरोना काल में हड़ताल पर न जाएं

NHM कर्मचारियों से मेरी अपील है कि इस महामारी के समय में उन्होंने हड़ताल पर जाने का जो निर्णय लिया है उसे स्थगित कर दें।





 छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव की अपील बेअसर साबित हुई है। मंत्री की अपील को नंजरअंदाज करते हुए नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश के लगभग 13 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मी आज यानि शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इधर, कोरोना संक्रमण के चलते पूरी दुनिया थम सी गई है। लेकिन इन सब बातों को दरकिनार करते हुए अंतत: संविदा कर्मियों ने जिद अपनाते हुए हड़ताल पर चले गए हैं।
NHM  संविदा स्वास्थ्यकर्मी संघ के अनुसार संक्रमण काल में हम अपना सर्वस्व दे रहे हैं. अपनी जान की परवाह किए बगैर हम ड्यूटी कर रहे हैं. हमें किसी प्रकार की सुरक्षा प्राप्त नहीं है, चिकित्सकीय सुविधाए भी प्राप्त नहीं है, फिर भी अनवरत रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कई साथियों की मौत हो चुकी है, कई कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। संघ का कहना है कि आपने शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया है, आप भवन निर्माण करा रहे हैं, NHM कर्मचारियों के भविष्य का भी आप सुरक्षित कीजिये और नियमितीकरण का उपहार हमें भी दीजिए, अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा कीजिये. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार नियमितीकरण की मांग पूरा नहीं करती तब तक हम हड़ताड़ जारी रखेंगे. एस्मा लगा हुआ है, और यदि सरकार हमे जेल भेजती है तो हम जेल भरो आंदोलन भी करेंगे और भूख हड़ताल पर मजबूर होंगे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads