*साहित्यकार तुकाराम कंसारी कलमकार सम्मान 2020 से सम्मानित*
साहित्यकार तुकाराम कंसारी कलमकार सम्मान 2020 से सम्मानित
गोबरा नवापारा नगर
प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच समय-समय पर जन जागरण का कार्य करती है वही राज्य की ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का भी काम करती है। वक्ता मंच के द्वारा कोरोणा काल में जरूरतमंदों तक उन्हें राहत सामग्री व मास्क का वितरण भी करती है।
वक्ता मंच के द्वारा नगर के युवा कवि तुकाराम कंसारी को गत दिनों कलमकार सम्मान 2020 से नवाजा गया। कंसारी को यह सम्मान साहित्य लेखन के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। कंसारी बिगत तीन दशकों से साहित्य सेवा में लगे हुए हैं साहित्य के माध्यम से लोगों में जन जागरण व चेतना पैदा करने का कार्य कर रहे हैं। तुकाराम कंसारी के सम्मानित होने पर डॉ राजेंद्र गदिया, रमेश पहाड़िया, मुन्नालाल देवदास संतोष कुमार शंकर मंडल संतोष सेन गोकुल सेन टीकम चंद सेन जितेंद्र सुकुमार वीरेंद्र साहू पुरुषोत्तम चक्रधारी नूतन लाल साहू मनोज सेन कमलेश कौशिक नागेंद्र निषाद बीसेशर हिरवानी आलोक पहाड़िया विनोद जैन रमेश चौधरी विमल डागा राजेंद्र भांडगे रत्नाचल जिला साहित्य परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जितेंद्र यादव सहित उनके शुभचिंतकों ने अपनी बधाई दी है।
