*पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
राजेंद्र साहू मगरलोड
कांकेर में हुए पत्रकार कमल शुक्ला के साथ मारपीट मामले को लेकर पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है। इस मामले को गम्भीरता से लेकर मगरलोड के युवा पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा है,कि इस मामले को लेकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किया जाए।
पत्रकारों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है।जिससे अन्य पत्रकारों में भय का माहौल व्याप्त है। ,इसलिए हम सब ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्दी से लागू करने की मांग इस ज्ञापन के माध्यम से की है। इस दौरान किसन लाल विस्वकर्मा,दीपक साहू,राजेन्द्र साहू,राजू साहू,धर्मेद्र साहू,निमेष शुक्ला,निलाप शुक्ला,अनुराग पटेल उपस्थित रहे।

