*छत्तीसगढ़ में आज 2947 नए कोरोना मरीज मिले , 2836 हुए स्वस्थ , 16 संक्रमितों ने तोड़ा दम*
छत्तीसगढ़ में आज 2947 नए कोरोना मरीज मिले , 2836 हुए स्वस्थ , 16 संक्रमितों ने तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2947 नए मामले सामने आए हैं और 2836 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 16 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रायपुर में 544, दुर्ग में 301, रायगढ़ में 240, बिलासपुर में 163, जांजगीर में 159, कोरबा में 153, राजनांदगांव में 143, बस्तर में 120, दंतेवाड़ा में 111, कोरिया में 88, सरगुजा में 77, सूरजपुर में 77, जशपुर में 76, बलौदाबाजार में 75, बीजापुर में 69, बालोद में 67, कांकेर में 65, धमतरी में 57, कोंडागांव में 57, महासमुंद में 51,गरियाबंद में 51, कवर्धा में 51, बेमेतरा में 37, बलरामपुर में 31, मुंगेली में 30, सुकमा में 29, नारायणपु में 25 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 113602 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 81718 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 957 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 30927 मरीजों का उपचार जारी है।
कुल 2947 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 2836 मरीज़ आज उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए। अब राज्य में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 30927 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/nXdHHmfXTN
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 30, 2020



